जोबट/कुलदीप खराड़िया/खबर डिजिटल/ चन्द्र शेखर आजाद नगर भाबरा ब्लाक में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला न्यायालय अलीराजपुर जिला जज जय पादीदार व जिला विधिक सहायता अधिकारी दिलीप मुजाल्दा के निर्देशानुसार विधिक (कानूनी) जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ। ब्लॉक चन्द्र शेखर आजाद नगर भाबरा के माउंट हाई स्कूल चन्द्र शेखर आजाद नगर भाबरा, पीएम श्री हायर सेकंडरी स्कूल देवली, शासकीय कन्या शिक्षा परिसर संदा ( भाबरा) में कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
कुरीतियों और नशे से मुक्ति का अभियान
इस शिविर के जरिए समाज में फैल रही कुरूतियां, नशे के कारण कई अपराधिक घटनाओं के जो मामले होते है। नशे में यातायात घटनाएं, घरेलू महिला हिंसा, कानूनी जागरूकता समाज के लिए महत्वपूर्ण होती है। शिविर के जरिए अपने अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में जानने में मदद मिलेगी और समाज में न्याय और समानता को बढ़ावा देने की बात की जाएगी। अभियान का उद्देश्य है कि हमें कानूनी जागरूकता के लिए कदम उठाने चाहिए और समाज में कानूनी जागरूकता को बढ़ावा देना चाहिए, ताकि घरेलू महिला हिंसा, बाल विवाह रोकने, बढ़ती टेक्नोलॉजी और मोबाइल के सही उपयोग की जानकारी लोगों तक पहुंचे।
इस दौरान ये सभी रहे मौजूद
शिविर में संबंधित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पीएलवी बीएल भूरा, मनोज डामोर, कमलेश भूरिया उपस्थित रहे और लोगों को जानकारी से अवगत कराया। साथ ही पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवली प्राचार्य रायसिंह गोहिल, शासकीय कन्या परिसर संदा (भाबरा) प्राचार्य जवसिंह भूरिया, माउंट हाई स्कूल चन्द्र शेखर आजाद नगर भाबरा प्राचार्य कुलदीप सिंह समेत समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
