P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशRaisen News : गौहरगंज में उपद्रव के बाद हालात सामान्य, आरोपी सलमान...

Raisen News : गौहरगंज में उपद्रव के बाद हालात सामान्य, आरोपी सलमान की तलाश तेज

नवागत पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण

रायसेन/नसीम अली/खबर डिजिटल/ जिले के गौहरगंज में 6 वर्षी मासूम के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी मांग को लेकर कल हुए धरना प्रदर्शन के बाद अब हालात धीरे-धीरे सामान्य होते दिख रहे हैं। आज सुबह रोज की तरह बाजार पूरी तरह खुल गया और व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान सामान्य रूप से संचालित किए। स्थानीय लोगों में अब शांति का माहौल दिखाई दे रहा है।

टीमों का सर्च ऑपरेशन जारी
इस बीच, मासूम से दुष्कर्म के आरोपी सलमान की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है, जिसके कारण वह पुलिस प्रशासन के लिए सिरदर्द बना हुआ है। गौहरगंज और आसपास के क्षेत्रों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।

पीड़ित परिवार को दिया आश्वासन
वहीं नवागत पुलिस अधीक्षक द्वारा आज ग्राम पांजरा घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण कर जायजा लिया, पीड़ित के परिजनों से बातचीत कर इंसाफ दिलाने का आश्वासन दिया।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट