P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशरेप का आरोपी सलमान 5 दिन बाद भी फरार… रायसेन के गौहरगंज...

रेप का आरोपी सलमान 5 दिन बाद भी फरार… रायसेन के गौहरगंज में अघोषित कर्फ्यू

पथराव के बाद पुलिस का लाठीचार्ज

रायसेन/नसीम अली/खबर डिजिटल/ रायसेन जिले के गोहरगंज थाना क्षेत्र में 6 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी सलमान की गिरफ्तारी की मांग को लेकर वारदात के पांचवें दिन बुधवार को गौहरगंज के स्कूल ग्राउंड में शांतिपूर्वक धरना-प्रदर्शन किया गया। इसके बाद लोग अपने-अपने घरों की ओर लौटने लगे। इसी दौरान जमकर बवाल हो गया और पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा।

पुलिस के ऊपर की पत्थरबाजी
इसी दौरान कुछ युवकों का झुंड मुस्लिम वली बस्ती की ओर जाने लगा।पुलिस ने उन्हें रोका, हल्का लाठी चार्ज भी किया। इससे नाराज होकर युवकों ने पुलिस के ऊपर पत्थरबाजी शुरू कर दी। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े तो उपद्रवी भाग निकले। जिसके चलते गौहरगंज का माहौल काफी गर्मा चुका है।

आरोपी सलमान की तलाश जारी
रायसेन के गौहरगंज में फिलहाल अघोषित कर्फ्यू के हालात हैं। लोग घरों में बंद हैं। सड़कें सुनसान हैं। 6 जिलों की पुलिस ने मोर्चा संभाल रखा है। 500 से अधिक जवान हालात पर नजर रख रहे हैं। क्विक रिस्पॉन्स फोर्स भी मौके पर है। DIG प्रशांत खरे के मुताबिक, हालात कंट्रोल में हैं। हालांकि, 6 साल की बच्ची से रेप का आरोपी सलमान उर्फ नजर फरार है। पुलिस की टीमें उसकी तलाश कर रही हैं।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट