P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीऑटो चालक की ईमानदारी ने जीता दिल, कीमती सामान से भरा बैग...

ऑटो चालक की ईमानदारी ने जीता दिल, कीमती सामान से भरा बैग लौटाकर बना मिसाल

खबर digital -कटनी— आज के दौर में जहां ईमानदारी कम ही देखने को मिलती है, वहीं एक ऑटो चालक ने ऐसा उदाहरण पेश किया जिसने सबका दिल जीत लिया। यह मामला बीती रात रंगनाथ नगर थाने में सामने आया, जब एक ऑटो चालक ने सवारी का भूला हुआ कीमती सामान से भरा बैग थाने में जमा कराया।जानकारी के अनुसार, ऑटो चालक अंकित वासनिक (20), निवासी भट्टा मोहल्ला, रीठी से सवारी छोड़कर जब रात में अपने घर लौटा तो उसके ऑटो में एक काले रंग का बैग पड़ा मिला। बैग देखते ही उसे अंदाज़ा हो गया कि यह रीठी जाने वाले यात्री का है। बिना देर किए वह सीधे बैग लेकर रंगनाथ नगर थाने पहुंच गया और पूरी घटना थाना प्रभारी अरुण पाल सिंह को बताई।थाना प्रभारी ने तत्काल बैग मालिक से संपर्क साधा। देर रात करीब 11 बजे रीठी निवासी आकाश निगम (26) थाने पहुंचे। बैग सुरक्षित देखकर उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने मौके पर ही बैग खोलकर सामान चेक किया, जिसमें लैपटॉप, मोबाइल फोन, पर्स, नगद राशि और अन्य आवश्यक सामान पूरी तरह सुरक्षित मिला।पुलिस ने ऑटो चालक अंकित के सहयोग से बैग को उसके मालिक तक पहुंचाया। आकाश निगम ने ईमानदारी के इस कार्य के लिए ऑटो चालक अंकित वासनिक और रंगनाथ नगर पुलिस का आभार व्यक्त किया।ईमानदारी का यह उदाहरण समाज के लिए प्रेरणा बन गया है

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट