हरदा/नौशाद खान/खबर डिजिटल/ मध्य प्रदेश शासन आयुष विभाग के आयुष विंग के द्वारा 27 नवंबर 2025 को लोगों के स्वास्थ्य से जुड़ी पहल की गई। आंगनवाड़ी क्रमांक 35 वार्ड क्रमांक 17 दूध डेयरी क्षेत्र में आयुष विभाग आयुष विंग हरदा द्वारा निशुल्क रोग निदान शिविर का आयोजन किया गया, तथा आयुर्वेदिक औषधियो का निशुल्क वितरण किया गया, इसके लाभ भी बताए गए।
पोषण तत्वों के बारे में दी जानकारी
शिविर के दौरान डॉ प्रियंका मीणा वर्मा द्वारा बालिकाओं को एनीमिया के लक्षण एवं पोषक आहार के बारे में जानकारी दी गई। योग आसन से किस तरह से मासिक धर्म में होने वाले कष्ट से छुटकारा पाया जा सकता है इसके बारे में बच्चे बालिकाओं को जानकारी प्रदान की गई, तथा आयुर्वेदिक औषधि एवं अपने घर में पाए जाने वाले महत्वपूर्ण आयुर्वेदिक जड़ी बूटियां के उपयोग के बारे में किस तरह लाभ लिया जाता है, इसके बारे में भी बताया गया।
इस अवसर पर आंगनवाड़ी सहायिका सुनीता बेलदार ,आयुष विभाग के डॉक्टर प्रियंका मीना वर्मा, पूनम भोंसले, यशवंत डोलिया उपस्थित रहे।


