खबर digital -कटनी– कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर पीर बाबा बायपास क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने बाधक अतिक्रमणों को हटाने की बड़ी कार्रवाई जारी है। प्रशासनिक सख्ती के साथ चल रही इस कार्रवाई में अवैध निर्माणों को जेसीबी मशीनों की मदद से ढहाया जा रहा है।मौके पर पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा, एसडीएम कटनी प्रमोद कुमार चतुर्वेदी, यातायात पुलिस निरीक्षक राहुल पांडेय, पुलिस बल, राजस्व विभाग और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी मौजूद हैं।प्रशासन का कहना है कि मुख्य मार्ग पर लंबे समय से यातायात बाधित करने वाले इन अतिक्रमणों के कारण दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गई थी, जिसे ध्यान में रखते हुए यह कार्रवाई की जा रही है।स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है, और कार्रवाई पूरी होने तक ट्रैफिक को वैकल्पिक मार्ग से डायवर्ट किया गया है
पीर बाबा बायपास पर बड़ी कार्रवाई राष्ट्रीय राजमार्ग से बाधक अतिक्रमण हटाना शुरू
सम्बंधित ख़बरें


