P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशUjjian News : सीएम डॉ. मोहन यादव के बेटे अभिमन्यु की शादी...

Ujjian News : सीएम डॉ. मोहन यादव के बेटे अभिमन्यु की शादी में जमकर मना जश्न, माता पूजन की तस्वीरें आई सामने

सामूहिक विवाह में होगी शादी

उज्जैन/कमलेश जाटवा/खबर डिजिटल/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के छोटे बेटे डॉ. अभिमन्यु यादव की शादी समारोह की शुरुआत शुक्रवार को माता पूजन के साथ हुई। गीता कॉलोनी स्थित सीएम निवास पर हुए इस पारंपरिक कार्यक्रम में परिवार के सभी सदस्य शामिल हुए और ढोल-डीजे की धुन पर जमकर डांस कर उत्सव का आनंद लिया। शादी समारोह की पहली तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें सीएम का पूरा परिवार पूजन के बाद साथ में जश्न मनाता दिखाई दे रहा है।

पूरे परिवार ने मनाया जमकर जश्न
कार्यक्रम में सीएम की पत्नी, बड़े बेटे वैभव यादव, बेटी डॉ. आकांक्षा यादव, बड़े भाई नारायण यादव, बहन कलावती यादव सहित परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे। सभी ने पारिवारिक माहौल में उत्साह से नृत्य कर खुशी जाहिर की। हालांकि सुबह शुरू हुए कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव व्यस्तता के कारण शामिल नहीं हो सके, लेकिन वे दोपहर में उज्जैन पहुंचकर शामिल हुए।

सामूहिक विवाह में लेंगे सात फेरे
डॉ. अभिमन्यु यादव का विवाह 30 नवंबर को खरगोन की डॉ. इशिता के साथ सामूहिक विवाह समारोह में होगा। यह आयोजन उज्जैन के सांवरा खेड़ी में किया जा रहा है, जहां 22 जोड़े एक साथ फेरे लेंगे। मुख्यमंत्री का परिवार भी इसी सामूहिक विवाह समारोह में बेटे-बहू के विवाह में सहभागी बनेगा।

बैंड-बाजे पर जमकर झूमे भाजपा नेता
माता पूजन के कार्यक्रम में भाजपा नेता रवि सोलंकी, शहर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, जगदीश पांचाल, मुकेश यादव सहित कई पार्षद और परिजन शामिल हुए। बैंड-बाजे और डांस की धूम के बीच वातावरण पूरी तरह उत्सवी रहा।

परिवार ने बांटी खुशियां
शादी के उत्साह के बीच सीएम की बेटी डॉ. आकांक्षा यादव भी चश्मा लगाकर भाई की शादी का आनंद लेती हुई नजर आईं। उन्होंने कहा, “भाई की शादी है, खूब एन्जॉय कर रही हूं।”
इधर, सीएम की बहन कलावती यादव ने भी खुशी जाहिर करते हुए कहा, “बाबा महाकाल की कृपा से घर में खुशियों का प्रसंग आया है। यह हर्ष उल्लास की घड़ी है, भगवान महाकाल सभी के जीवन में खुशियां भरें।”

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट