बुरहानपुर/रिजवान खान/खबर डिजिटल/ शहर से 8 किलोमीटर दूर ग्राम बिरोध में असामाजिक तत्वों द्वारा मंदिर में तोड़फोड़ करने के साथ ही मंदिर को नुकसान पहुंचाया गया, जिसके बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई, साथ ही शिवलिंग और कलश को नुकसान पहुंचाया गया, खेतो में फसलों और पाइपलाइन को तोड़ा, जोकि असामाजिक तत्वों ने गांव का माहौल खराब करने के लिए हरकत की गई। जिसके बाद मौके पर एडीएम, एसडीएम, सीएसपी सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा, जिनसे हिन्दू समुदाय ने जल्द असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर कार्रवाई की मांग की।
लालबाग थाना क्षेत्र की घटना
स्थानीय लोगों ने कहा कि पहले भी कई बार इस तरह की घटना हो चुकी है। नवरात्रि, गणेश उत्सव, धार्मिक त्योहारों पर इस तरह की घटनाएं बढ़ जाती है। जिला प्रशासन, पुलिस विभाग द्वारा ऐसे सामाजिक तत्वों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं हो पाती, जिसके कारण इस तरह की घटनाएं सामने आ रही है, गणेश उत्सव के दौरान भी क्षेत्र में पथराव हुआ था, कई सामाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया था और उसके बाद उन्हें फिर छोड़ दिया गया, और दोबारा इस तरह की घटना सामने आई है।
गांव की शांति के लिए हवन की तैयारी
धार्मिक उन्माद की घटनाओं से शांति पाने के लिए गांव के 2 दिन बाद भव्य रूप से शांति हवन का आयोजन करने वाले हैं, उसके पहले ही गांव में इस तरह की घटना से लोग अचंभित हैं लोगों का कहना है कि कुछ लोग है जो गांव में अशांति फैलाना चाहते हैं, जबकि गांव वाले गांव की सुख समृद्धि के लिए शांति हवन करवा रहे हैं। गांव वालों ने प्रशासन से अपील की है कि ऐसे सामाजिक तत्वों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की जाए ताकि गांव में फिर कभी कोई धार्मिक उन्माद ना फैले और सब सुख शांति से रहे।
