P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशDindori News : पुलिस विभाग की अनोखी पहल.. क्यूआर कोड शिकायत व्यवस्था...

Dindori News : पुलिस विभाग की अनोखी पहल.. क्यूआर कोड शिकायत व्यवस्था की शुरुआत

सीधे एसपी तक पहुंचेगी शिकायत

डिंडौरी/शैलेश नामदेव/खबर डिजिटल/ डिंडौरी जिले में गुरुवार को एसपी वाहिनी सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पुलिस—जनता संवाद को और अधिक पारदर्शी व सरल बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम बढ़ाया है। अब जिले के नागरिक मोबाइल से क्यूआर कोड स्कैन कर सीधे एसपी कार्यालय को अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे। यह व्यवस्था पुलिस विभाग की नई पहल है, जिसका उद्देश्य विश्वास, निष्पक्षता और त्वरित सुनवाई सुनिश्चित करना है।

क्यूआर कोड से ऐसे होगी शिकायत दर्ज
एसपी वाहिनी सिंह ने बताया कि डिंडौरी में पहली बार क्यूआर कोड आधारित ऑनलाइन शिकायत प्रणाली शुरू की गई है। नागरिक क्यूआर कोड स्कैन कर तुरंत ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे और अपनी समस्या सीधे दर्ज कर पाएंगे। सभी थानों, चौकियों, सरकारी कार्यालयों और ग्राम पंचायतों में यह क्यूआर कोड लगाया जाएगा, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के लोग भी आसानी से इसका लाभ ले सकें।

गोपनीय शिकायत का भी प्रावधान
एसपी ने कहा कि जिले के भौगोलिक हालात ऐसे हैं कि कई ग्रामीण दूर होने के कारण थानों तक नहीं पहुंच पाते। नई प्रक्रिया से उनका समय और पैसा दोनों बचेंगे। ऑनलाइन प्राप्त शिकायतों की जांच संबंधित अधिकारी द्वारा की जाएगी और शिकायतकर्ता को कार्रवाई की जानकारी दी जाएगी। यदि कोई शिकायतकर्ता अपनी पहचान गोपनीय रखना चाहता है, तो उसके लिए भी विशेष विकल्प उपलब्ध कराया गया है। विभाग उसकी गोपनीयता का पूरा ध्यान रखेगा।

पुलिस–जनता संवाद की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
क्यूआर कोड शिकायत व्यवस्था से पुलिस और जनता के बीच भरोसा और पारदर्शिता बढ़ेगी। साथ ही ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों के लिए यह प्रणाली तेजी से न्याय दिलाने का प्रभावी माध्यम बनेगी।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट