Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशकटनीधान खरीदी केंद्रों का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएँ सुधारने के सख्त निर्देश

धान खरीदी केंद्रों का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएँ सुधारने के सख्त निर्देश


धान खरीदी केंद्रों का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएँ सुधारने के सख्त निर्देश

कटनी — खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत धान खरीदी की शुरुआत के साथ ही कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर जिलेभर के सभी 84 धान खरीदी केंद्रों का राजस्व अधिकारियों ने औचक निरीक्षण किया। एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदारों की टीमों ने अलग-अलग केंद्रों पर पहुंचकर खरीदी से जुड़ी अनिवार्य व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति की जांच की।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने तौल कांटा, वारदाने, सिलाई मशीन, धागा, मॉइश्चर मीटर, ग्रेडर छनना, तिरपाल, सीसीटीवी कैमरे, केंद्र बैनर, किसानों के लिए कुर्सी, टेंट और पेयजल जैसी जरूरी सुविधाओं की उपलब्धता का परीक्षण किया। अधिकारियों ने केंद्र प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएँ पूरी तरह दुरुस्त रहें और किसी भी स्थिति में बाहरी व्यक्तियों, दलालों या व्यापारियों के माध्यम से धान खरीदी न होने पाए।

केंद्रों का निरीक्षण करने पहुँचे अधिकारी:
एसडीएम ढीमरखेड़ा निधि सिंह गोहल — मुरवारी, दशरमन, कछारगांव, सिलौंड़ी और कचनारी केंद्र।

एसडीएम बहोरीबंद राकेश चौरसिया — सिंहुड़ी, बरही, बहोरीबंद, सलैया पटोरी और सिंदूरसी केंद्र।

एसडीएम कटनी प्रमोद कुमार चतुर्वेदी — पिपरौंध और श्री कृष्णा वेयरहाउस पड़ुआ।

एसडीएम विजयराघवगढ़ विवेक गुप्ता — अमेहटा, कारीतलाई, सलैया कोहरी और विजयराघवगढ़ केंद्र।

तहसीलदार आकाशदीप नामदेव — जुजावल नरसिंह वेयरहाउस, खमतरा, कौड़िया और तेवरीधुरी।

तहसीलदार ऋषि गौतम — निगहरा, बसाड़ी बड़वारा, भदौरा और लखाखेरा।

नायब तहसीलदार खगेश भलावी — बकलेहटा और बड़गांव केंद्र।

अधिकारियों ने कहा कि खरीदी सीजन के दौरान किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, यह प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी केंद्रों को सुचारु संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट