P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशRewa News : धान उपार्जन : तारीख नहीं बदली… निर्धारित तिथि से...

Rewa News : धान उपार्जन : तारीख नहीं बदली… निर्धारित तिथि से ही शुरू है धान की खरीदी

कलेक्टर प्रतिभा पाल ने दी जानकारी

रीवा/अरविन्द तिवारी/खबर डिजिटल/ रीवा जिले के किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तारीख में कोई बदलाव नहीं किया गया है। संचार माध्यमों में प्रकाशित उन खबरों का खंडन किया गया है, जिनमें दावा किया गया था कि धान का उपार्जन 12 दिसंबर से शुरू होगा और धान के रकबे एवं किसानों का दोबारा सत्यापन किया जाएगा।

कलेक्टर प्रतिभा पाल ने दी जानकारी
कलेक्टर प्रतिभा पाल ने कहा है कि पंजीकृत किसानों से धान का उपार्जन निर्धारित तिथि एक दिसंबर से शुरू हो गया है। किसान स्लॉट बुकिंग के अनुसार अपने निर्धारित केंद्रों पर धान लेकर पहुंचें, जहां उनकी धान का उपार्जन किया जाएगा। धान के रकबे या सभी किसानों का दोबारा सत्यापन नहीं किया जाएगा। सत्यापन की प्रक्रिया केवल उन किसानों के लिए की जाएगी जो सिकमी और बटाईदार भूमि के रूप में पंजीकृत हैं।

सिकमी और बटाईदार के किसानों की व्यवस्था
सिकमी और बटाईदार भूमि के पंजीकृत किसानों की जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनकी धान की खरीदी के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पंजीकृत और सत्यापित किसानों से खरीदी एक दिसंबर से ही स्लॉट बुकिंग के अनुसार प्रारंभ हो चुकी है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट