P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशDamoh News : शार्ट सर्किट से लगी आग में ट्रक जलकर हुआ...

Damoh News : शार्ट सर्किट से लगी आग में ट्रक जलकर हुआ खाक… देवरी से जबलपुर जा रहा था ट्रक

तारादेही थाना क्षेत्र का मामला

दमोह/वैभव नायक/खबर डिजिटल/ तारादेही समनापुर मार्ग पर सोमवार की दरमियानी रात करीब डेढ़ बजे एक ट्रक में आग लगने की घटना सामने आई है। प्रारंभिक स्तर पर आग लगने के पीछे शॉर्ट सर्किट होना कारण माना जा रहा है। गनीमत यह थी कि घटना के दौरान उक्त मार्ग पर कोई भी वाहन नहीं था, ना ही आसपास कोई व्यक्ति मौजूद था जिसके चलते कोई अन्य वाहन इसकी चपेट में नहीं आया। घटना की जानकारी सुबह 5 बजे पुलिस को लगी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की है।

देवरी से जबलपुर जा रहा था ट्रक
जानकारी अनुसार ट्रक क्रमांक CG 04 NX 9354 जो कि सागर जिले के देवरी के सिलारी ग्राम से मक्का का भूसा लेकर जबलपुर जा रहा था। इस दौरान तारादेही तेंदूखेड़ा मार्ग पर ग्राम समनापुर ग्राम के समीप पेट्रोल पंप के पास रात करीब डेढ़ बजे ट्रक में शार्ट सर्किट से अचानक आग लग गई, देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। ट्रक चालक नरेंद्र यादव ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रक को सड़क किनारे खड़ा कर दिय ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई।

समय पर नहीं मिली मदद
ट्रक चालक नरेंद्र यादव ने बताया कि घटना रात डेढ़ बजे हुई है और उस समय पूरा मार्ग सूनसान पड़ा था। जब ट्रक में आग लगी तो मैं दौड़कर घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर बने पेट्रोल पंप पर पहुंचा लेकिन वहां पर मौजूद कर्मचारी सो रहे थे, और मेंने उन्हें बहुत आवाज लगाकर उठाने का प्रयास किया, लेकिन वो नहीं उठे, साथ ही मेरा मोबाइल फोन बंद हो गया था जिसके कारण घटना की सूचना फायर ब्रिगेड वाहन और पुलिस को नहीं दे पाए, जिसके कारण ट्रक कुछ ही घंटों में पूरी तरह जलकर खाक हो गया। वहीं घटना के एक घंटे बाद कुछ राहगीर मार्ग से गुजरे लेकिन वह भी नहीं रुके। सुबह 4 बजे गांव के कुछ किसान मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद तारादेही से डायल 112 से पायलट राजेश ठाकुर और आरक्षक भगत सिंह ठाकुर मौके पर पहुंचे, और ट्रक चालक से पूरी घटना की जानकारी ली साथ ही फायर ब्रिगेड वाहन को सूचना दी जहां सुबह फायर ब्रिगेड वाहन मौके पर पहुंचा और टायरों में लगी आग को बुझाया गया

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट