रीवा/अरविन्द तिवारी/खबर डिजिटल/ मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार सांदीपनि विद्यालय सेमरिया में गीता महोत्सव के उपलक्ष्य में गीता पर प्रवचन का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में गीतागीत पुस्तक के रचनाकार एवं कथा वक्ता पंडित अमित अभय रामदास रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परिषद सेमरिया के अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं जाने माने व्यवसायी व सामाजिक कार्यकर्ता अविनाश सोनी ने की, वहीं मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्राचार्य सुरेन्द्र मिश्रा रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा नेता नन्द कुमार अग्निहोत्री रहे। अन्य अतिथियों में देवेंद्र त्रिपाठी,विवेक गौतम रहे । कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की शिक्षिका अनिता तिवारी ने किया और आभार प्रदर्शन विद्यालय के प्राचार्य शंकर दयाल दीक्षित ने किया । अतिथियों का स्वागत धीरेन्द्र कुमार कुशवाहा ने किया जबकि स्वयं प्रेरणा गायन विद्यालय की बच्चियों ने किया ।
गीता के 15 वें अध्याय का मूल पाठ
गीता के 15 वें अध्याय का मूल पाठ विद्यालय के आचार्य प्रदीप द्विवेदी ने किया । मुख्य वक्ता के रूप में अमित अभय रामदास ने कहा कि सारा जगत कृष्ण मय है और कृष्ण का अर्थ हैं कर्षण करने अर्थात खींचने वाला । कृष्ण को ऊर्जा के रूप में बताते हुए संसार को ऊर्जा और पदार्थ से निर्मित होना बताया, और अपने 40 मिनट के उद्बोधन में वैज्ञानिक सिद्धांतों के आधार पर ईश्वर और सृष्टि के रचनाक्रम को समझाया तथा बताया कि गीता के कर्म के सिद्धांत को ही धर्म के सिद्धांत के रूप में प्रतिपादित करती है और करणीय कार्य को धर्म मानती है वही मानव का कर्म है।
नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि ने दी जानकारी
अध्यक्ष के रूप में अविनाश सोनी ने कहा कि विद्यार्थियों का कर्म या धर्म शिक्षा ग्रहण करना है,सीखना है इसलिए सभी बच्चियों को अपनी पढ़ाई पर ही ध्यान केंद्रित करना चाहिए । मुख्य अतिथि ने कहा कि फल की इच्छा न करते हुए सभी को अपने कर्म पर ध्यान देना चाहिए। कार्यक्रम का शुभारंभ शंखनाद, दीप प्रज्वलन एवं गीता पूजन के साथ हुआ जबकि समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ ।


