सतना/अंकित शर्मा/खबर डिजिटल/ कोलगवा थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर में रविवार को एक निजी वित्तीय कंपनी के कर्मचारी द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान शिवमोहन सिंह के रूप में हुई है, जो आदित्य फाइनेंसियल इंटरप्राइजेज में कार्यरत था। सूचना मिलते ही कोलगवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव के पास से एक सुसाइड नोट बरामद किया है, जो मृतक ने अपने पिता के नाम लिखा था।
सुसाइड नोट में प्रेम प्रसंग का उल्लेख
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, मृतक ने अपने सुसाइड नोट में एक युवती का जिक्र करते हुए अपनी मौत के लिए उसे कारण बताया है। पुलिस सुसाइड नोट की सामग्री के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है।
पुलिस कर रही जांच
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि सुसाइड नोट की फोरेंसिक जांच भी कराई जाएगी।


