P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशSatna News : प्रेमी से नाराज प्रेमिका ने काट ली हाथ की...

Satna News : प्रेमी से नाराज प्रेमिका ने काट ली हाथ की नस… प्रेमी से कर रही थी फोन पर बात

प्रेमी पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप

सतना/अंकित शर्मा/खबर डिजिटल/ कोलगवां थाना क्षेत्र के नई बस्ती इलाके में एक युवती ने देर रात हाथ की नस काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना के तुरंत बाद परिजन उसे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

युवती के परिजन ने दी जानकारी
युवती के परिजनों के अनुसार, वह देर रात अपने प्रेमी अमित कुशवाहा, निवासी ताला, से फोन पर बात कर रही थी। बातचीत के दौरान किसी बात पर विवाद बढ़ गया, जिसके बाद युवती ने अचानक आवेश में आकर ब्लेड से हाथ की नस काट ली। परिजनों ने जब उसे खून से लथपथ देखा, तो तुरंत अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित युवती ने पुलिस को बताया कि वह पिछले पांच वर्षों से अमित के साथ प्रेम संबंध में है, और उससे शादी करना चाहती है, लेकिन अमित विवाह के लिए तैयार नहीं है। युवती का कहना है कि रिश्ते में बढ़ते तनाव और असहमति के कारण वह मानसिक दबाव में थी। इससे पहले भी वह एक बार हाथ की नस काटकर आत्महत्या की कोशिश कर चुकी है, लेकिन तब भी परिजनों की सतर्कता से उसकी जान बच गई थी।

अब प्रेमी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी
अस्पताल में भर्ती युवती ने अब अपने प्रेमी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। कोलगवां पुलिस ने बताया अब तक आवेदन नहीं मिला, शिकायत मिलने पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की जाएगी। पुलिस का कहना है कि युवती के पूर्ण रूप से स्वस्थ होने के बाद विस्तृत बयान लिए जाएंगे, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट