P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशChhindwara News : नकुलनाथ ने उठाई किसानों की आवाज.. कहा - तीन...

Chhindwara News : नकुलनाथ ने उठाई किसानों की आवाज.. कहा – तीन हजार होना चाहिए मक्का का दाम

विशाल किसान बचाओ आंदोलन

छिंदवाड़ा/तौफीक मिस्कीनी/खबर डिजिटल/ छिंदवाड़ा की कुसमेली कृषि उपज मंडी के सामने विशाल किसान बचाओ आंदोलन में पूर्व सांसद नकुलनाथ ने हुंकार भरी, उन्होंने किसान आंदोलन में किसानों के मुद्दे को उठाया, जिसमें उन्होंने मक्का का दाम बढ़ाने की मांग की, साथ ही बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा

नकुलनाथ ने किया संबोधित
नकुलनाथ ने सम्बोधित करते हुए कहा कि किसान अपना हक और अधिकार मांग रहा है और सरकार सोई हुई है। नकुलनाथ ने किसान आंदोलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने 2400 रुपये प्रति क्विंटल के दाम से मक्का खरीदने की घोषणा की थी, मैं पूछता हूं भाजपा कब खरीदी करेगी। किसानों को प्रति एकड़ मक्का पर लागत की तुलना में आधा भी दाम नहीं मिल रहा हैं, मैं कहता हूं 2400 से भी कुछ नहीं होगा, बढ़ी हुई लागत के हिसाब से किसान भाइयों को 3 हजार हजार रुपए प्रति किवंटल का दाम मिलना चाहिए, साथ ही उन्होंने कहा कि 2 महीने बाद फिर कांग्रेस पार्टी को किसानों की मांग को लेकर दोबारा बार आंदोलन करना पड़ रहा है क्योंकि प्रदेश में भाजपा की सरकार गूंगी बाहरी और अंधी हो चुकी है उनको किसानों का दर्द और आंसू नहीं दिख रहा है

किसानों को बताया चिंतित और परेशान
नकुलनाथ ने मध्य प्रदेश में किसानों चिंतित और परेशान बताया, साथ ही कहा कि मध्य प्रदेश में अगर किसानों की इस समस्या का सरकार ने समस्या का समाधान नहीं किया तो आने वाले समय में छिंदवाड़ा में फिर एक बड़ा आंदोलन होगा। उन्होंने मंडी प्रबंधक को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर किसानों की मक्का की खरीदी 2400 से कम दाम में की तो नकुलनाथ यही मंडी में डेरा डालकर किसानों के लिए धरने पर बैठेंगे। बता दें कि मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में यह किसानों की समस्याओं को लेकर दूसरा उग्र प्रदर्शन देखने को मिला।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट