खबर digital कटनी— जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष अमित शुक्ला के नेतृत्व में आज एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा महामहिम राष्ट्रपति महोदय के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में सिंगरौली जिले में अडानी ग्रुप को आबंटित कोल ब्लॉक को तत्काल रद्द करने, वन कटाई पर रोक लगाने तथा स्थानीय आदिवासी समाज के संवैधानिक अधिकारों, पर्यावरण संरक्षण और आजीविका की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई।प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि लगभग 1400 हेक्टेयर वन क्षेत्र को प्रभावित करने वाला यह निर्णय न केवल गंभीर पर्यावरणीय संकट पैदा करेगा, बल्कि PVTG सहित मूल निवासी समुदायों की सांस्कृतिक, सामाजिक और जीवनगत सुरक्षा पर भी बड़ा खतरा उत्पन्न करेगा।कांग्रेस कमेटी ने मांग की कि आदिवासी क्षेत्रों को प्रभावित करने वाले ऐसे निर्णयों पर सरकार पुनर्विचार करे और जनहित तथा जंगलों की रक्षा के लिए तत्काल उचित कार्रवाई सुनिश्चित करे।ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से आदिवासी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अजय कोल शामिल रहे, जिन्होंने सरकार के प्रति विरोध दर्ज कराया।इसके अलावा आदिवासी प्रकोष्ठ ग्रामीण अध्यक्ष ओमकार सिंह तेकाम, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजा जगवानी, एड. भूपेश जायसवाल, पूर्व पार्षद राजेश जाटव, तुलाराम गोटिया, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ अध्यक्ष नारायण निषाद, दुर्गावती, बड़वारा ब्लॉक अध्यक्ष विकास निगम, संजय गुप्ता, दिग्विजय सिंह, अहमद कुरैशी, अभय खरे, सलाहुद्दीन खान, रामकृपाल शर्मा, शैलेश जायसवाल, शिवम सिंह, रामदास सिंह, नीरज अहिरवार, आदित्य यादव, राहुल, पूरन सिंह, शिव प्रसाद, निखिल राजपूत, मोहित बर्मन, अमित चौधरी, मुकेश, पंकज, दुर्गेश कोल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
सिंगरौली कोल ब्लॉक आबंटन के खिलाफ कांग्रेस का राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन, वन कटाई रोकने और आदिवासियों के अधिकारों की सुरक्षा की मांग
सम्बंधित ख़बरें
