गुरूग्राम : भारत की अग्रणी ग्लोबल एयरलाईन एअर इंडिया ने द एविएशन मैनेजमेन्ट लिमिटेड (टीएएम ग्रुप की एक कंपनी) को मेनलैण्ड चाईना में पैसेंजर सेल्स के लिए अपना जनरल सेल्स एजेंट (GSA) नियुक्त करने की घोषणा की है।
यह नियुक्ति 1 दिसम्बर 2025 से प्रभावी हो गई है।
साझेदारी का उद्देश्य और लाभ
द एविएशन मैनेजमेन्ट लिमिटेड (TAM Group) मेनलैण्ड चाइना में एअर इंडिया की ओर से निम्नलिखित व्यापक पैसेंजर सेल्स सुविधाएं उपलब्ध कराएगी:
- सेवाएँ: रिज़र्वेशन, टिकटिंग एवं मार्केटिंग।
- उद्देश्य: इस नियुक्ति के साथ चीन के बाज़ार में एअर इंडिया की मौजूदगी सशक्त बनेगी।
- सुगमता: एयरलाईन के ग्लोबल नेटवर्क में ट्रैवल एजेंट्स एंव उपभोक्ताओं के लिए सहज सुलभता सुनिश्चित होगी।
मनीष पुरी, हैड ऑफ ग्लोबल सेल्स, एअर इंडिया ने कहा:
‘‘मेनलैण्ड चाइना में टीएएम ग्रुप के साथ अपनी साझेदारी का विस्तार करते हुए हमें बेहद खुशी का अनुभव हो रहा है, जिससे हम दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण यात्रा बाज़ारों में से एक में अवसरों का लाभ उठा सकेंगे। मार्केट के बारे में उनका ज्ञान एवं मजबूत वितरण क्षमता, हमारी विकास योजनाओं में कारगर साबित होंगे।’’
चीन के लिए उड़ानें फिर से शुरू
एअर इंडिया ने हाल ही में चीन के लिए अपनी उड़ानें फिर से शुरू करने की घोषणा की है:
- दिल्ली और शंघाई (PVG): नॉन-स्टॉप उड़ानें 1 फरवरी 2026 से फिर से शुरू होंगी (तकरीबन छह साल बाद)।
- भविष्य की योजना: एयरलाईन ने 2026 में मुंबई से शंघाई के बीच भी नॉन-स्टॉप उड़ानें शुरू करने की योजना बनाई है।
- आर्थिक महत्व: इस एयर लिंक के फिर से शुरू होने से दोनों देशों के बीच फार्मास्युटिकल्स, टेक्नोलॉजी एवं कई अन्य सेक्टरों में विनिमय को बढ़ावा मिलेगा।
एअर इंडिया के विस्तृत होते फ्लीट, बदलते ऑनबोर्ड अनुभव और टीएएम ग्रुप की मजबूत विशेषज्ञता, यात्रियों को यात्रा का सहज एवं बेहतर अनुभव प्रदान करेगी। एअर इंडिया दिल्ली एवं मुंबई में अपने हब्स के ज़रिए यूरोप, यूएस एवं कनाडा के मुख्य गंतव्यों के साथ सहज वन-स्टॉप कनेक्शन प्रदान करती है।


