रीठी तहसील में धान का फर्जी पंजीयन उजागर*
*कलेक्टर ने तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित 6 व्यक्तियों को कारण बताओ नोटिस जारी*
कटनी – 03 दिसंबर। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में रीठी तहसील में धान पंजीयन में धांधली का गंभीर मामला सामने आने पर कलेक्टर आशीष तिवारी ने तत्काल जांच करवाई। कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी रीठी एवं नायब तहसीलदार बिलहरी की संयुक्त टीम द्वारा की गई जांच में कूटरचना कर फर्जी पंजीयन कराए जाने की पुष्टि हुई।
जांच रिपोर्ट के आधार पर कलेक्टर ने तहसीलदार संदीप सिंह ठाकुर, नायब तहसीलदार इसरार खान, कंप्यूटर ऑपरेटर प्रीतम सिंह लोधी सहित तीन अन्य व्यक्तियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिवस में जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
रीठी तहसील में धान का फर्जी पंजीयन उजागर *कलेक्टर ने तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित 6 व्यक्तियों को कारण बताओ नोटिस जारी*
सम्बंधित ख़बरें
