P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशSheopur News : 5 लाख की लूट में खुलासा… खुद ही रची...

Sheopur News : 5 लाख की लूट में खुलासा… खुद ही रची थी झूठी साजिश

भारी कर्ज में डूब गया था किसान

श्योपुर/धीरज बालोठिया/खबर डिजिटल/ सेमल्दा हवेली रोड पर कथित पांच लाख की लूट के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जिस वारदात को किसान ने बाइक सवार बदमाशों द्वारा की गई लूट बताया था, वह पूरी तरह झूठी और खुद की रची हुई साजिश निकली।

किसान ने रची झूठी साजिश
मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों के अनुसार किसान ने आईडीबीआई बैंक से रकम निकालने के बाद स्वयं ही पैसे छिपाए और फिर कहानी गढ़ दी कि तीन बदमाशों ने उसकी आंखों में पाउडर फेंककर 5 लाख रुपए और मोबाइल लूट लिया।

पुलिस ने किया घटनास्थल का मुआयना
लेकिन जब पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया, बयान लिए और तथ्यों की तसल्ली की, तो कई विरोधाभास सामने आए। संदेह गहराया तो पुलिस ने किसान से सख्ती से पूछताछ की। अंततः किसान ने अपनी झूठी लूट की साजिश स्वीकार कर ली।

पुलिस ने बरामद किए 5 लाख 35 हजार रुपये
पुलिस ने छिपाई गई पूरी रकम में से 5 लाख 35 हजार रुपए बरामद कर लिए हैं। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि किसान भारी कर्ज में डूबा हुआ था, और इसी दबाव के कारण उसने लूट की कहानी रची। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है और पूरा मामला अब स्व-रचित लूट के रूप में सामने आ चुका है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट