P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशRewa News : पटवारी नवीन गुप्ता 500 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों...

Rewa News : पटवारी नवीन गुप्ता 500 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

लोकायुक्त पुलिस रीवा की बड़ी कार्रवाई

रीवा/अरविन्द तिवारी/खबर डिजिटल/ महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख के निर्देश पर भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में उप पुलिस महानिरीक्षक मनोज सिंह के मार्गदर्शन में लोकायुक्त संभाग रीवा की टीम आज 06 दिसंबर 2025 को सफल ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दे रही है।

शिकायत और कार्रवाई
आवेदक राजेश कुमार यादव (उम्र 51 वर्ष), निवासी ग्राम महसुआ, थाना रायपुर कर्चुलियान, रीवा, 4 दिसंबर 2025 को लोकायुक्त कार्यालय रीवा में शिकायत प्रस्तुत करते हैं। शिकायत में बताया जाता है कि उन्होंने अपनी पत्नी के नाम से बरेही, रायपुर कर्चुलियान में भूमि खरीदी है। भूमि नामांतरण के एवज में पटवारी नवीन गुप्ता द्वारा 2 हजार रुपए की रिश्वत मांगी जा रही है। लोकायुक्त एसपी प्रवीण सिंह परिहार शिकायत का सत्यापन कराते हैं, जिसमें आरोपी द्वारा रिश्वत की मांग की पुष्टि होती है।

ट्रैप ऑपरेशन
6 दिसंबर 2025 को लोकायुक्त रीवा की टीम प्रभारी पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में कार्रवाई करती है और पटवारी नवीन गुप्ता को 500 रुपये रिश्वत लेते समय रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई कृष्णा कुंज कॉलोनी, रीवा स्थित आरोपी के सरकारी आवास पर की जा रही है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन 2018) की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की प्रक्रिया लोकायुक्त टीम द्वारा पूरी की जा रही है।

टीम में शामिल अधिकारी
उपेंद्र दुबे, ट्रैप अधिकारी, निरीक्षक, लोकायुक्त कार्यालय रीवा
प्रवीण सिंह परिहार, प्रभारी पुलिस अधीक्षक
स्वतंत्र शासकीय गवाह एवं लोकायुक्त दल के अन्य सदस्य

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट