P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशBurhanpur News : सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने पेश की मानवता की मिसाल…...

Burhanpur News : सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने पेश की मानवता की मिसाल… खून देकर बचाई मरीज की जान

खून की जरुरत होने की मिली थी जानकारी

बुरहानपुर/रिजवान खान/खबर डिजिटल/ जिला चिकित्सालय बुरहानपुर में भर्ती शाहपुर की मरीज दीपाली किरण आखरे को ब्लड की आवश्यकता होने की जानकारी लगते ही खंडवा लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील अस्पताल पहुंचे और रक्तदान किया। मरीज के परिजननो ने बताया कि वो ए पॉजिटिव ग्रुप रक्त के लिए भटक रहे थे और उन्हें नहीं मिल पा रहा था। इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट की, कई परिचित लोगों को फोन भी लगाए। इसी बीच हमसे मिलने सांसद ज्ञानेश्वर पाटील आए और उन्होंने मरीज के स्वास्थ्य की जानकारी लेकर रक्तदान करने की इच्छा जताई।

सांसद की पहल सुनकर हो गए चकित
मरीज के परिजन ने बताया कि हम चकित रह गए, हमारे लिए यह बहुत ही बड़ी बात थी कि कोई सांसद न केवल हमारी मदद के लिए आगे आये बल्कि खुद ही रक्तदान करने की इच्छा जताई। उनका यह ऋण हमारे परिवार पर सदैव रहेगा।

सांसद का कदम प्रेरणादायक
अस्पताल में मौजूद सिविल सर्जन डॉ प्रदीप मोजेस ने कहा कि गंभीर मरीज के लिए रक्तदान करने सांसद जी का आना एक प्रेरक उदाहरण है, जो मानवता और सेवाभाव को दर्शाता है और यह दिखाता है कि राजनीतिक नेता भी सामाजिक कार्यों में आगे आकर लोगों को प्रेरित कर सकते हैं। सांसद का एक जरूरतमंद मरीज के लिए यह कदम अन्य लोगों, खासकर युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित करेगा।

हर व्यक्ति को करना चाहिए रक्तदान
सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने कहा कि मुझे जैसे ही सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी लगी तो मैं स्वेच्छा से अस्पताल में ब्लड देने आया। रक्तदान करने का मतलब किसी की सहायता करना हैं । हर व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। जिससे किसी की सहायता होती है। क्योंकि आप जो रक्तदान करते हैं उसको ब्लड बैंक में रखा जाता है। उसे किसी को ब्लड की जरूरत पड़ती है उसे ब्लड बैक से दे दिया जाता है। रक्तदान महादान है तथा यह मानवता की अमूल्य सेवा है। हम लोगों का दान किया हुआ रक्त कई लोगों का जीवन बचा सकता है।

इस दौरान डॉ दीपक वाभले, रवि सिंगोतिया आदि मौजूद रहे।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट