रीवा/अरविन्द तिवारी/खबर डिजिटल/ शहर के प्रतिष्ठित पीके स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं ने विद्यालय के ही अतिथि शिक्षक पर अश्लील हरकत करने के गंभीर आरोप लगाए हैं, इस दौरान छात्राओं के अभिभावक भी विद्यालय पहुंचे और उन्होंने प्राचार्य से मुलाकात कर बच्चियों के साथ किया जा रहे दुर्व्यवहार की जानकारी दी, और अपना विरोध जाहिर किया।
परिजन ने दी जानकारी
बताया जा रहा है कि यह अतिथि शिक्षक लंबे समय से छात्राओं के साथ अश्लील हरकत कर रहा था, जिसकी शिकायत इससे पूर्व भी छात्राएं प्रबंधन से कर चुकी थी, लेकिन प्रबंधन ने अतिथि शिक्षक के विरुद्ध कोई सख्त कार्रवाई नहीं की, जिससे अश्लील हरकत करने वाले अतिथि शिक्षक के हौसले बुलंद होते चले गए और वो लगातार छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार करता रहा।
प्राचार्य वरुणेंद्र कुमार सिंह ने कहा
इस पूरे घटनाक्रम को लेकर पीके स्कूल के प्राचार्य वरुणेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि बच्चियों के साथ-साथ अभिभावक ने उनके साथ किया जा रहे दुर्व्यवहार की शिकायत दर्ज कराई है, जिस पर विद्यालय प्रबंधन संज्ञान ले रहा है, जल्द ही अतिथि शिक्षक के विरुद्ध प्रबंधन सख्त कार्रवाई करेगा।


