Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशकटनीविश्वकर्मा पार्क क्षेत्र में सुव्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था विकसित — पुलिस अधीक्षक व...

विश्वकर्मा पार्क क्षेत्र में सुव्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था विकसित — पुलिस अधीक्षक व निगमायुक्त के निर्देश पर अतिक्रमण हटाकर बड़ा सुधार

कटनी से बड़ी ख़बर— *खबर digital News* –विश्वकर्मा पार्क क्षेत्र में अब पार्किंग होगी और भी आसान और व्यवस्थित। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा और निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार द्वारा दिए गए निर्देशों के बाद, आज 08 दिसंबर 2025 को संबंधित टीम ने पार्क परिसर में महत्वपूर्ण सुधार कार्य पूरा किया।पार्किंग स्थानों को व्यवस्थित बनाने के लिए पहले अतिक्रमण हटाया गया, उसके बाद पार्किंग की स्पष्ट रूप से चिन्हित आउटलाइन चूने से तैयार की गई। दोपहिया वाहनों को उन्हीं निर्धारित स्थानों पर सुव्यवस्थित रूप से खड़ा कराया गया।अधिकारियों का कहना है कि इस पहल से—क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही अधिक सुगम होगी,अनावश्यक जाम से राहत मिलेगी,स्थानीय नागरिकों को आवागमन में आसानी होगी,तथा विश्वकर्मा पार्क के आसपास यातायात अधिक अनुशासित रहेगा।पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए हैं कि इस क्षेत्र की यातायात व्यवस्था का नियमित मॉनिटरिंग किया जाए और यदि कहीं भी अव्यवस्थित पार्किंग या दोबारा अतिक्रमण दिखे तो त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट