सतना/अंकित शर्मा/खबर डिजिटल/ गांजा तस्करी के मामले राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी के रिश्तेदार का मामला अब तूल पकड़ चुका, जहा महिला कांग्रेस ने राज्य पाल के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा तो वही युवक कांग्रेस ने सतना पन्ना मार्ग में सिविल लाइन चौराहे पर सड़क में बैठकर कर जमकर नारेबाजी, की और पुतला दहन करने का प्रयास किया।
युवक कांग्रेस के प्रदर्शन में धक्कामुक्की
हालाकि पुलिस पहले से ही मौजूद थी और पुतला दहन करने के पहले ही पुतला छीन लिया,इस दौरान पुलिस और युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झूमाझटकी हुई और एक कार्यकर्ता नाली में जा गिरा, हांलाकि उसे ज्यादा चोट नहीं आई, प्रदर्शनकारी राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी को बर्खास्त करने की मांग कर रहे थे।

क्या है पूरा मामला
नगरीय प्रशासन एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी के भाई अनिल बागरी को रामपुर बाघेलान पुलिस ने 46 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया था। टीआई संदीप चतुर्वेदी की टीम की यह बड़ी कार्रवाई है। 3 दिसंबर को मंत्री का बहनोई यूपी के नरैनी में ढाई क्विंटल गांजा के साथ पकड़ा गया था, जबकि लगभग 6 महीने पहले यही जीजा सिंहपुर में कोरेक्स तस्करी में जेल भेजा जा चुका है।
