उज्जैन/कमलेश जाटवा/खबर डिजिटल/ महाकाल मंदिर प्रांगण में स्थित बाबा बालविजय हनुमान मंदिर में इस वर्ष हनुमान अष्टमी पर्व की विशेष धूम देखी जा रही है। उल्लेखनीय है कि हनुमान अष्टमी पूरे भारत में केवल उज्जैन में ही मनाई जाती है, और यहां इसका आयोजन अत्यंत भव्य स्वरूप में होता है।
9 दिवसीय महोत्सव
मंदिर परिसर में यह पर्व 9 दिवसीय महोत्सव के रूप में मनाया जाता है। हर दिन विशेष पूजा-अर्चना, हनुमान चालीसा पाठ, भजन संध्या और धार्मिक अनुष्ठान किए जा रहे हैं। भक्तों की भारी भीड़ सुबह से ही दर्शन के लिए मंदिर पहुंच रही है।
चांदी का द्वार
इस बार महोत्सव का आकर्षण केंद्र है, बाबा के मंदिर में लगाया गया चांदी का द्वार, जिसे देखकर श्रद्धालु उत्साह और भक्ति से अभिभूत हो रहे हैं। मंदिर समिति के अनुसार यह द्वार भक्तों की सुविधा और सौंदर्य वृद्धि को ध्यान में रखते हुए स्थापित किया गया है।


