सागर/हर्षित पांडेय/खबर डिजिटल/ सागर में इन दिनों तेज रफ्तार वाहनों का कहर चरम पर है, बीते दिनों पूर्व थाना गोपालगंज इलाके के वैशाली नगर मार्ग पर पैदल जा रहे युवक छोटू अहिरवार निवासी शाहगढ़ को लापरवाही पूर्वक तेज रफ्तार बुलेरो गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटना का सीसीटीवी फुटेज उजागर
घटना का सीसीटीवी फुटेज गुरुवार की सुबह 11 बजे वायरल हुआ। वहीं सीसीटीवी में साफ नजर आ रहा टक्कर इतनी भीषण थी कि घायल युवक 5 फीट उछल कर जमीन पर गिर गया। गंभीर हालत में घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया था जहां से परिवारजनों के निजी अस्पताल में ले जा कर भर्ती कराया है।
सागर में पेपर देने आया था छोटू
बताया जा रहा कि घायल युवक छोटू शाहगढ़ से सागर पेपर देने आया था रात हो जाने से दोस्तो के साथ सागर में रुक गया था और वैशाली नगर मार्ग से दोस्त के घर पैदल जा रहा था। फिलहाल मामला गोपालगंज पुलिस के संज्ञान में आ चुका है, पुलिस इस घटना से संबंधित सभी बिंदुओं पर जांच करेगी।


