P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीमित्तल मॉल के सामने तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आई महिला,...

मित्तल मॉल के सामने तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आई महिला, मौके पर मौत


मित्तल मॉल के सामने तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आई महिला, मौके पर मौत

कटनी – शहर के माधवनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मित्तल मॉल के सामने सड़क पार कर रही महिला को तेज रफ्तार ट्रक (क्रमांक BR 07 GK 1346) ने जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे की सूचना मिलते ही माधवनगर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतका के शव को कटनी जिला अस्पताल भिजवाकर पंचनामा और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हादसे के बाद इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट