P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीथाना रंगनाथ नगर पुलिस की तत्परता: 2 घंटे में अपहृत नाबालिग बालिका...

थाना रंगनाथ नगर पुलिस की तत्परता: 2 घंटे में अपहृत नाबालिग बालिका सकुशल दस्तयाब

कटनी खबर digital News — पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय कुमार विश्वकर्मा के निर्देशन में अपहृत बालक-बालिकाओं की त्वरित दस्तयाबी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रंगनाथ नगर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक अपहृत नाबालिग बालिका को मात्र 2 घंटे के भीतर सकुशल दस्तयाब कर परिजनों को सौंप दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 12/12/2025 को फरियादी रवि भूमिया पिता कोमल भूमिया उम्र 40 वर्ष, निवासी विवेकानंद वार्ड लखेरा, थाना रंगनाथ नगर, कटनी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी 15 वर्ष 4 माह की पुत्री दिनांक 09/12/2025 को सुबह लगभग 10 बजे घर से लापता हो गई है, जिसका कहीं कोई पता नहीं चल पा रहा है।मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी उप निरीक्षक श्री अरुणपाल सिंह ने तत्काल पुलिस अधीक्षक कटनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक कटनी को अवगत कराया। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित कर शहर के विभिन्न क्षेत्रों, थाना क्षेत्र, मंदिरों एवं संभावित स्थानों पर सघन तलाश की गई।पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा बालिका को रेलवे स्टेशन कटनी के पास से दस्तयाब किया गया, जिसे सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया।बालिका की सुरक्षित वापसी पर परिजनों एवं स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की तत्परता और संवेदनशील कार्यवाही की सराहना की।उल्लेखनीय भूमिका:थाना प्रभारी उप निरीक्षक अरुणपाल सिंह, सउनि अनिल तिवारी, सउनि बहादुर सिंह, प्रधान आरक्षक प्रमोद सिंह, प्रधान आरक्षक पवन पाठक, आरक्षक रोशन, महिला आरक्षक रूचिका एवं महिला आरक्षक नीलम।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट