उज्जैन/कमलेश जाटवा/खबर डिजिटल/ उज्जैन के थाना माधवनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 7 वर्षीय लापता बालक को मात्र डेढ़ घंटे में सकुशल बरामद किया। रात्रि करीब 12 बजे महानंदा नगर क्षेत्र से बालक के लापता होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस सक्रिय हुई। जिसके बाद डेढ़ घंटे के भीतर बच्चे को खोज निकाला गया।
थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश भारती की पहल
थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश भारती के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल खोज अभियान शुरू किया। आसपास के क्षेत्रों एवं सीसीटीवी फुटेज की जांच के दौरान बालक पाइप फैक्ट्री चौराहे के पास घबराई हालत में मिला। पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित परिजनों को सौंपा। बालक को सकुशल पाकर परिजनों ने उज्जैन पुलिस की तत्परता की प्रशंसा की।
पुलिस ने किया त्वरित कार्रवाई का वादा
आने वाले वक्त में भी पुलिस ने किसी भी शिकायत पर त्वरित कार्रवाई का वादा किया है। साथ ही किसी भी तरह की परेशानी होने पर तत्काल पुलिस को सूचना करने की अपील की है।


