P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशUjjain News : ऐतिहासिक इच्छापूर्ति हनुमान जी का मंदिर… अष्टमी पर हुआ...

Ujjain News : ऐतिहासिक इच्छापूर्ति हनुमान जी का मंदिर… अष्टमी पर हुआ भव्य आयोजन

भंडारे का किया आयोजन

उज्जैन/कमलेश जाटवा/खबर डिजिटल/ धार्मिक नगरी उज्जैन के हरसिद्धि माता मंदिर के पीछे महाकाल वन में विराजित इच्छापूर्ति हनुमान जी की एकमात्र विश्राम करते हुए मूर्ति स्थापित है। मान्यता है कि राम-रावण युद्ध के दौरान जब लक्ष्मण मूर्छित हुए थे, तब भगवान हनुमान औषधि पर्वत लेने के लिए जा रहे थे, तब हनुमान जी ने उज्जैन में इसी जगह पर विश्राम किया था, और उन्होंने यहां पर रात बिताई थी।

हनुमान अष्टमी पर भव्य आयोजन
हनुमान अष्टमी पर इस मंदिर पर भव्य आयोजन किया गया, जिसमें मंदिर को फूलों से सुसज्जित किया गया। साथ ही अखंड सुंदरकांड का पाठ भी आयोजित किया गया, साथ ही बाबा को चोला चढ़ाकर विशेष श्रृंगार किया गया। जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए।

महाआरती का किया आयोजन
हनुमान अष्टमी के मौके पर महाआरती की गई, आरती के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर पुण्य लाभ प्राप्त किया, तथा मंदिर परिसर में आयोजित भंडारे में बाबा का प्रसाद ग्रहण किया।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट