P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशSheopur News : श्योपुर में हेलमेट चेकिंग अभियान, 51 चालकों पर जुर्माना

Sheopur News : श्योपुर में हेलमेट चेकिंग अभियान, 51 चालकों पर जुर्माना

पुलिस ने 15,300 वसूले

श्योपुर/धीरज बालोठिआ/खबर डिजिटल/ श्योपुर पुलिस ने जिले में बढ़ते सड़क हादसों और बिना हेलमेट दोपहिया चलाने से हो रही मौतों को रोकने के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया है। SP सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देश पर 11 दिसंबर से 31 दिसंबर तक 21 दिन का “हेलमेट लगाओ-जीवन बचाओ” अभियान चलाया जा रहा है। इसका मकसद लोगों को हेलमेट की जरूरत और बिना हेलमेट चलाने के खतरे के बारे में जागरूक करना है।

51 लोगों पर लगाया जुर्माना
अभियान के दौरान शुक्रवार को यातायात पुलिस ने शहर के कई बड़े स्थानों पर सख्त चेकिंग की। इनमें यातायात थाना के सामने महाराणा प्रताप चौराहा और पाली रोड स्थित देहात थाना के पास के इलाके शामिल थे। चेकिंग में 51 लोग बिना हेलमेट दोपहिया चलाते मिले। इन पर चालान किया गया और कुल 15,300 रुपए जुर्माना वसूला गया।

पुलिस ने दी हिदायत
पुलिस ने सभी चालकों को समझाया कि हेलमेट सिर की सुरक्षा के लिए कितना जरूरी है और दुर्घटना होने पर यह कैसे जान बचा सकता है। साथ ही उनसे यह भी कहा गया कि वे अपने परिवार और दोस्तों को भी हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करें।

हेलमेट नहीं पहनने से 2025 में 45 मौत
पुलिस के अनुसार, जिले में बिना हेलमेट चलाना सड़क हादसों में होने वाली मौतों का बड़ा कारण है। वर्ष 2024 में जिले में दोपहिया से जुड़े 152 हादसे हुए, जिनमें 59 लोगों की मौत इसलिए हुई क्योंकि उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था। वर्ष 2025 में अभी तक 160 हादसे हुए हैं और इनमें 45 मौतें भी बिना हेलमेट के कारण हुई हैं। ये आंकड़े बताते हैं कि हेलमेट जीवन बचाने का मजबूत तरीका है।

जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों से भी अपील
पुलिस ने जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों से भी अपील की है कि वे इस अभियान में साथ दें और ज्यादा से ज्यादा लोगों को हेलमेट पहनने के लिए जागरूक करें। पुलिस का मानना है कि जागरूकता और सख्त कार्रवाई, दोनों मिलकर सड़क हादसों को कम कर सकते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट