रीवा/अरविन्द तिवारी/ख़बर डिजिटल/ मुख्यमंत्री आवास भोपाल में भाजपा विधायक सिद्धार्थ तिवारी तिवारी राज ने सीएम डॉ. मोहन यादव से भेंट कर उनके कुशल नेतृत्व में भाजपा की जनकल्याणकारी सरकार के “विकास और सेवा” के सफल दो वर्ष पूर्ण होने पर मुंह मीठा कराकर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।
विंध्य की सौगातों पर दी शुभकामनाएं
विधायक सिद्धार्थ तिवारी ने त्योंथर समेत संपूर्ण विंध्य में मुख्यमंत्री द्वारा रीवा एयर पोर्ट,रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव जैसे तमाम सौगातों के लिए आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश के सर्वांगीण विकास की परिकल्पना साकार हो रही है।हर गांव, हर शहर, हर वर्ग तक विकास पहुँच रहा है,इन दो वर्षों में मध्यप्रदेश ने प्रगति, पारदर्शिता और प्रदर्शन का नया मॉडल स्थापित किया है।
विंध्य क्षेत्र रच रहा नए अध्याय
विधायक सिद्धार्थ तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्र के कुशल नेतृत्व में हमारा विंध्य क्षेत्र भी विकास, विश्वास और परिवर्तन का नया अध्याय रच रहा है, जिसका लाभ जनता को भरपूर ढंग से मिल रहा है।


