P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशSagar News : सागर में गर्भवती महिला ने की सुसाइड… मायके पक्ष...

Sagar News : सागर में गर्भवती महिला ने की सुसाइड… मायके पक्ष ने लगाया प्रताड़ना का आरोप

अस्पताल लेकर पहुंचे ससुराल के लोग

सागर/हर्षित पाण्डेय/खबर डिजिटल/ सागर के मकरोनिया थाना क्षेत्र के दीनदयाल नगर में गर्भवती महिला ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। ससुराल पक्ष के लोग महिला को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर मायके पक्ष के लोग अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने बेटी को ससुराल वालों द्वारा प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया। मामले में शुक्रवार को पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम कराया है।

विनीता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
जानकारी के अनुसार, दमोह की रहने वाली विनीता रजक का करीब 9 साल पहले मकरोनिया के दीनदयाल नगर निवासी हरिकांत रजक से विवाह हुआ था। दोनों का 7 साल का एक बेटा है। इसी बीच विनीता ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। जिसकी जानकारी मिलने पर पुलिस भी अस्पताल पहुंची और परिजन से चर्चा की।

मायके पक्ष ने लगाया प्रताड़ना का आरोप
मामले की सूचना पर मृतका के पिता और अन्य परिजन अस्पताल पहुंचे। मृतका के चाचा गणेश रजक ने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि भतीजी विनीता की शादी करीब 9 साल पहले हरिकांत से की थी। उनका एक बेटा है। इसी बीच विनीता गर्भवती हो गई। वह करीब 7 माह की गर्भवती थी। हरिकांत दूसरे बच्चे से नाखुश था। वह बच्चे को गिराने का दवाब बना रहा था। इसी बात को लेकर आए दिन विवाद होता था। जिसकी जानकारी विनीता देती थी। उन्होंने कहा कि बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती है। उसको मारा गया है। मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए। मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की पड़ताल कर रही है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट