P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशSagar News : आधा दर्जन बदमाशों ने मचाया उत्पात… हाथों के चाकू...

Sagar News : आधा दर्जन बदमाशों ने मचाया उत्पात… हाथों के चाकू लेकर राह चलते लोगों से की मारपीट

घटना CCTV कैमरे में कैद

सागर/हर्षित पांडेय/खबर डिजिटल/ सागर के मोती नगर थाना क्षेत्र के चंद्रशेखर वार्ड विजय टॉकीज रोड पर शनिवार रात करीब 8:30 बजे इलाके के आधा दर्जन बदमाशों ने जमकर उत्पाद मचाया। बदमाश बीच सड़क हाथों में चाकू लेकर करीब आधे घंटे तक राह-चलते लोगों से मारपीट करते रहे। इसके बाद बदमाशों ने एक दुकान में भी तोड़फोड़ की। जिसके बाद गुस्साए रहवासियों ने बीच सड़क पर चक्का जाम कर दिया और बदमाशों पर कार्यवाही की मांग की। वहीं बदमाशों की करतूत का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

गुस्साए लोगों ने किया चक्काजाम
दरअसल,सागर के मोतीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत चंद्रशेखर वार्ड विजय टॉकीज रोड पर शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे इलाके में ही रहने वाले आधा दर्जन से ज्यादा बदमाशों ने हाथों में चाकू लेकर जमकर उत्पात मचाया और राह-चलते लोगों के साथ मारपीट की। जिसके बाद गुस्साए लोगों ने बीच सड़क पर चक्काजाम कर दिया।

रहवासियों ने दी जानकारी
रहवासियों का कहना है कि इलाके में रहने वाले नीतीश पटेल और उसके अन्य साथी आए दिन राह चलते लोगों से मारपीट करते हैं एवं आए दिन चाकू बाजी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। आज फिर इन्हीं बदमाशों ने करीब आधे घंटे तक इलाके में उत्पाद मचाया.जिससे परेशान होकर सभी रहवासियों ने बदमाशों पर कार्यवाही की मांग को लेकर चक्का जाम किया है।

मौके पर पहुंची पुलिस
वहीं इस पूरे मामले की सूचना मिलते ही मोतीनगर थाना पुलिस सहित कोतवाली थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और गुस्साए रहवासियों को समझाईश देकर मामले को शांत कराया गया। पुलिस ने मामले में मारपीट और तोड़फोड़ की शिकायत पर बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है एवं तलाश शुरू कर दी है।

सातवें आसमान पर बदमाशों के हौसले
बहरहाल सागर जिले में बदमाशों के हौसले अब सातवें आसमान पर पहुंच गए हैं, और अब यही बदमाश राह चलते लोगों से मारपीट और लूटपाट जैसी घटनाओं को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट