कटनी /विजयराघवगढ़ खबर digital News –विजयराघवगढ़ तहसील अधिवक्ता संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह 13 दिसंबर को सत्र न्यायालय परिसर में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक रहे, जिन्होंने संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ दिलाई।इस अवसर पर विधायक संजय पाठक ने अपने संबोधन में कहा कि समाज जब मान-सम्मान देता है तो जिम्मेदारियाँ भी बढ़ जाती हैं। अधिवक्ताओं को न्याय, सत्य और सेवा के प्रति निष्ठावान रहकर अपनी भूमिका का निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों को सस्ता एवं सुलभ न्याय उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता रही है और अधिवक्ता संघ द्वारा रखी गई मांगों को पूरा कराने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं अतिथियों के स्वागत से हुई। इसके पश्चात नवनिर्वाचित अध्यक्ष नूर मोहम्मद सिद्धकी ने अधिवक्ता साथियों का आभार व्यक्त करते हुए बैठने की व्यवस्था सहित अन्य समस्याओं के समाधान के लिए सहयोग की अपेक्षा जताई।स्टेट बार काउंसिल जबलपुर के वाइस चेयरमैन आर.के. सैनी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि बार और बेंच के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष जोर दिया जाएगा।समारोह में नगर परिषद अध्यक्ष राजेश्वरी दुबे, वरिष्ठ अधिवक्ता मिथिलेश जैन, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे रवि दीक्षित सहित अनेक गणमान्य अतिथि एवं अधिवक्ता उपस्थित रहे।
विजयराघवगढ़ अधिवक्ता संघ का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय रूप से संपन्न
सम्बंधित ख़बरें


