P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीराकेश जैन कक्का बने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष

राकेश जैन कक्का बने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष

कटनी खबर digital News –स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार के वंशज, वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं समाजसेवी राकेश जैन कक्का को संगठन का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति पर संगठन एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है।विदित हो कि राकेश जैन कक्का का परिवार स्वतंत्रता संग्राम से गौरवशाली रूप से जुड़ा रहा है। उनके दादा स्वर्गीय सेठ हुकुमचंद जैन, ताऊ स्वर्गीय जयकुमार जैन तथा नाना स्वर्गीय सेठ भोजराज जैन स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे हैं। नाना भोजराज जैन देश की आज़ादी की लड़ाई में जेल भी गए थे। उस दौरान उनकी मां का जन्म हुआ था, जिस पर गांव के लोगों ने उनका नाम क्रांति देवी रखा था।प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर राकेश जैन कक्का ने संगठन के प्रदेशाध्यक्ष अजय सीतलानी के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी को भी धन्यवाद दिया। श्री जैन ने कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, वह उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे और अपने पूर्वजों द्वारा देश की आज़ादी के लिए दिए गए योगदान की परंपरा को आगे बढ़ाएंगे।उनकी नियुक्ति पर कांग्रेसजनों एवं संगठन के पदाधिकारियों ने बधाई देते हुए खुशी जाहिर की।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट