P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशRewa News : डभौरा पुलिस ने विस्फोटक की बड़ी खेप पकड़ी… ट्रेन...

Rewa News : डभौरा पुलिस ने विस्फोटक की बड़ी खेप पकड़ी… ट्रेन से लाई गई 400 नग डेटोनेटर

महिला-पुरुष गिरफ्तार

रीवा/अरविन्द तिवारी/खबर डिजिटल/ जिले के डभौरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध विस्फोटक सामग्री की बड़ी खेप पकड़ी गई है, आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश से ट्रेन के माध्यम से लाई जा रही विस्फोटक सामग्री के साथ एक महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 400 नग डेटोनेटर, केबल सहित अन्य विस्फोटक सामग्री जप्त की है।

पुलिस ने दी जानकारी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई शनिवार को पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान के निर्देश पर डभौरा एसडीओपी नारायण सिंह कुम्हरे के नेतृत्व में थाना प्रभारी ऋषभ सिंह बघेल द्वारा की गई। मुखबिर से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जनता एक्सप्रेस से डभौरा रेलवे स्टेशन उतरे एक महिला और पुरुष की बाजार क्षेत्र में घेराबंदी कर तलाशी ली। तलाशी के दौरान दो झोलों में विस्फोटक सामग्री बरामद की गई। जिसमें 400 नग डेटोनेटर 100 मीटर बत्ती 50 किलोग्राम तिलेटीन जब्त किया गया, जिसमें आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 159/25 धारा 3,5 विस्फोटक अधिनियम 1908 के तहत कार्रवाई की गई।

दोनों आरोपी रिश्तेदार
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोहागी निवासी विनोद माझी पिता रामहित माझी उम्र 32 निवासी कोनिया कला सोहागी और जवा थाना क्षेत्र के ग्राम छतैनी निवासी पूजा मांझी पति रजनीश माझी उम्र 29 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों आपस में रिश्तेदार हैं और विस्फोटक सामग्री उत्तर प्रदेश के मानिकपुर से लाई गई थी।

अवैध रुप से बिक्री के लिए लाए थे विस्फोटक
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों द्वारा यह विस्फोटक सामग्री क्षेत्र में अवैध रूप से बिक्री करने के उद्देश्य से लाई जा रही थी। फिलहाल पुलिस ने विस्फोटक सामग्री जब्त कर ली है, और आरोपियों के विरुद्ध बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

इनकी रही विशेष भूमिका
वही उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक ऋषभ सिंह बघेल, सहायक उपनिरीक्षक राजेश मिश्रा, सहायक उपनिरीक्षक वीरेन्द्र वर्मन, प्रधान आरक्षक तुलसीदास साकेत, आरक्षक कृष्णेन्द्र सिंह, आरक्षक ईश्वर सिंह, आरक्षक चित्रांश त्रिपाठी, महिला आरक्षक रक्षा तिवारी की भूमिका सराहनीय रही।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट