P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीकटनी बरही रोड पर बस की टक्कर से युवक की मौत :...

कटनी बरही रोड पर बस की टक्कर से युवक की मौत : बस चालक फरार, घोघरी मोड़ के पास हादसा

कटनी में सोमवार दोपहर एक सड़क हादसे में 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। बड़वारा थाना क्षेत्र के कटनी – बरही मार्ग पर घोघरी मोड़ के पास एक यात्री बस ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया।

मृतक की पहचान बरही थाना क्षेत्र के ग्राम हथेड़ा निवासी अरविन्द सिंह (24 वर्ष) पुत्र नाथू सिंह के रूप में हुई है। अरविन्द दोपहर में अपने गांव हथेड़ा से कटनी शहर की ओर बाइक से जा रहे थे।

घोघरी मोड़ के पास सामने से आ रही मिश्रा बस नामक यात्री बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अरविंद सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही बड़वारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा करवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल भेजा।

बड़वारा थाना प्रभारी के.के. पटेल ने बताया कि मर्ग कायम कर लिया गया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस घटना को अंजाम देने वाली बस और उसके चालक की तलाश कर रही है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट