घंसौर(सिवनी)/मनोज नामदेव/खबर डिजिटल/ घंसौर नगर में भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों महिलाएं और पुरुष शामिल हुए। यह यात्रा घंसौर नगर के तालाब मोहल्ला, गणेश चौक दुर्गा चौक कमानिया गेट से होते हुए खेरमाई मंदिर एवं नगर के सभी देवालय में पूजा पाठ श्रीमद् भागवत कथा स्थल तालाब मोहल्ला घंसौर पहुंची श्रीमद् भागवत कथा की शुरुआत भव्य कलश यात्रा के साथ हुई, जिसमें महिलाएं पीले वस्त्र धारण कर शामिल हुईं।
श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ
घंसौर में श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ के शुभारंभ से पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें मुख्य यजमान ने सिर पर पोथी एवं कलश धारण कर अग्रिम पंक्ति में चल रहे थे। साथी कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ, जिसमें महिला श्रद्धालु पीले वस्त्र में कलश नगर घंसौर में सोमवार 15 दिसंबर को भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ।
कलश रखकर भजन-कीर्तन
भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ आयोजन का शुभारंभ सोमवार दोपहर 2:00 बजे निकाली गई कलश यात्रा में सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर भजन-कीर्तन किया। घंसौर की तालाब मोहल्ला में आयोजित होने वाली संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ से पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाली गई।


