कटनी खबर digital News— कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने आम नागरिकों की समस्याएं और शिकायतें गंभीरता से सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्रकरणों का शीघ्र एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर श्री तिवारी अब तक 58 आवेदकों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान हेतु आवश्यक निर्देश जारी कर चुके हैं।इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री नीलांबर मिश्रा, संयुक्त कलेक्टर श्री जितेन्द्र पटेल, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती विंकी सिंहमारे उइके सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन अभी भी जारी है
Collector Ashish Tiwari Public Hearing


