P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीकटनी में बैंकों व एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण संदिग्ध गतिविधियों...

कटनी में बैंकों व एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत सूचना देने के निर्देश


कटनी में बैंकों व एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण
संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत सूचना देने के निर्देश
कटनी – पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशानुसार मंगलवार को जिलेभर में बैंकों एवं एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक निरीक्षण किया गया। इस दौरान थाना प्रभारियों व पुलिस टीमों ने अपने-अपने क्षेत्रों में स्थित बैंकों एवं एटीएम की सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच की।
निरीक्षण के दौरान एटीएम पर तैनात सुरक्षा गार्डों को संदिग्ध व्यक्तियों अथवा गतिविधियों की तत्काल सूचना पुलिस को देने के निर्देश दिए गए। साथ ही पहचान छुपाकर एटीएम में प्रवेश करने वालों को अंदर न आने देने के निर्देश भी दिए गए। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता की जांच करते हुए जहां सुरक्षा व्यवस्था अपर्याप्त पाई गई, वहां बैंक प्रबंधन को सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर बैंक उपभोक्ताओं को भी सतर्कता बरतने एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट