कटनी |कटनी में तड़के भोर के समय इनकम टैक्स विभाग ने बड़ी कार्रवाई शुरू की है। शहर के एक प्रमुख माइनिंग कारोबारी के यहां आयकर विभाग की टीम ने एक साथ कई ठिकानों पर छापेमारी की, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार इनकम टैक्स विभाग के दो दर्जन से अधिक अधिकारी तड़के सुबह कारोबारी के घर, कार्यालय और अन्य संबंधित परिसरों पर एक साथ पहुंचे और जांच कार्रवाई शुरू की। अचानक हुई इस कार्रवाई से कारोबारी वर्ग में हलचल देखी जा रही है।सूत्रों के मुताबिक आयकर विभाग की यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति और टैक्स चोरी से जुड़े मामलों को लेकर की जा रही है। फिलहाल अधिकारी दस्तावेजों की जांच, डिजिटल रिकॉर्ड खंगालने और लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों की पड़ताल में जुटे हुए हैं।अभी तक विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। कार्रवाई जारी होने के कारण जब्ती और पूछताछ से संबंधित विस्तृत जानकारी सामने आना शेष है।इनकम टैक्स की इस बड़ी कार्रवाई को लेकर पूरे कटनी शहर में चर्चा का माहौल बना हुआ है।
कटनी में इनकम टैक्स का बड़ा एक्शन, तड़के माइनिंग कारोबारी के यहां रेड
सम्बंधित ख़बरें


