P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशIndore News : इंदौर भाजपा की जिला कार्यकारिणी में ये है खास…...

Indore News : इंदौर भाजपा की जिला कार्यकारिणी में ये है खास… कई नेताओं के कम, कईयों के समर्थकों की बल्ले-बल्ले

इन नेताओं को मिली तवज्जो

इंदौर/नरेंद्र महावर/खबर डिजिटल/ इंदौर जिला भाजपा कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की अनुमति के बाद नामों को अंतिम रुप दिया गया। इस बार मंत्री तुलसी सिलावट और जीतू जिराती के समर्थकों को विशेष रुप से शामिल किया गया है। शहर कार्यकारिणी में जिराती समर्थकों को पद न मिलने के बाद बीजेपी कार्यालय पर जमकर हंगामा हुआ था, नगर अध्यक्ष की नेम प्लेट पर कालिख पोत दी गई थी, हालांकि अब ग्रामीण कार्यकारिणी के सामने आने के बाद किसी भी तरह का असंतोष नहीं दिखाई दे रहा है। हालांकि कुल मिलाकर जिला कार्यकारिणी में 33 नेताओं को पद दिए गए हैं।

तुलसी सिलावट के समर्थकों को तवज्जो
बीजेपी जिला कार्यकारिणी काफी दिनों से अटकी हुई थी, इसका इंतजार खत्म होते ही, पता चल गया कि किन-किन नेताओं की कार्यकारिणी के निर्माण में चली है। जिन अंतर दयाल को जिला अध्यक्ष बनाने के लिए तुलसी सिलावट ने जोर लगाया था, उन्हें जिला महामंत्री के पद से नवाजा गया है। महामंत्री पद पर मधु वर्मा के समर्थक रामस्वरूप गेहलोत को भी नियुक्त किया गया है। तुलसी सिलावट के समर्थक भारत सिंह चौहान और दिलीप चौधरी को जिला उपाध्यक्ष के पद दिया गया है। वहीं तीसरे महामंत्री पूजा लाल निनामा को आदिवासी कोटे से कई नेताओं की पसंद बताया जा रहा है।

जीतू जिराती समेत अन्य नेताओं के भी समर्थक
कार्यकारिणी में जिराती समर्थक अजय यादव और अश्विन पटेल को भी दायित्व सौंपे गए हैं। जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह चावड़ा की पसंद के अनुसार मीडिया प्रभारी विनोद चंदानी, कार्यालय मंत्री मुकेश जरिया को शामिल किया गया है। इसी तरह मनोज पटेल के भी कई समर्थकों निलेश उपाध्याय, जालम सिंह सोलंकी, कुसुम रूप सिंह चौहान को भी सूची में स्थान मिला है। मंत्री विजयवर्गीय समर्थक पूर्व जिला अध्यक्ष चिंटू वर्मा भी पवन पटेल, पीयूष विजयवर्गीय जैसे समर्थकों को कार्यकारिणी में शामिल कराने में सफल रहे हैं, क्योंकि सबसे ज्यादा टसल की स्थिति महू विधानसभा में थी, जहां पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, विधायक उषा ठाकुर समर्थक पद पाने के प्रयास में लगे थे। विनोद जाट मानपुर के होकर सांसद कविता पाटीदार के करीबी है।

हेमचंद मित्तल एक बार फिर कोषाध्यक्ष बने
हेमचंद मित्तल एक बार फिर कोषाध्यक्ष बने हैं, जिनको पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश सोनकर के समय से ही इस पद पर नियुक्त किया गया था। कार्यालय मंत्री पर मुकेश जरिया है जो उषा ठाकुर के करीबी है, जिसमें श्रवण सिंह चावड़ा की भी सहमति है। वहीं मीडिया प्रभारी विनोद चंदानी है जो कि श्रवण सिंह चावड़ा समेत सांसद शंकर लालवानी से जुड़े हुए हैं।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट