जबलपुर/ खबर डिजिटल/ NH-45 Project Corruption जबलपुर-भोपाल नेशनल हाईवे 45 शहपुरा भिटौनी के पास बना एक बड़ा ब्रिज भ्रष्टाचार और लापरवाही की भेंट चढ़ गया है। भारी दबाव के चलते ब्रिज का एक हिस्सा लगभग 6 माह पूर्व धंस गया था जिससे हाईवे पर आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है।
जबलपुर के शहपुरा भिटौनी क्षेत्र मैं नेशनल हाईवे 45 पर बना ब्रिज का एक हिस्सा धस गया है पिछले 6 महीनों से ब्रिज की एक लेन पर मरम्मत का काम चल रहा है, जिसके कारण सारा ट्रैफिक दूसरी लेन से ‘वन-वे’ के रूप में गुजर रहा है। यातायात के अत्यधिक दबाव और बारिश के दौरान हुए सीपेज ने ब्रिज को अंदर से खोखला कर दिया, जिसके परिणामस्वरुप इसकी सपोर्टिंग दीवार का एक बड़ा हिस्सा जर्जर होकर ढह गया।
स्थानीय निवासियों और राहगीरों ने निर्माण कार्य में उपयोग किए गए घटिया मटेरियल पर गंभीर सवाल उठाए हैं। हैरानी की बात यह है कि इस पूरे प्रोजेक्ट की मॉनिटरिंग MPRDC द्वारा की जा रही थी, फिर भी इतनी बड़ी लापरवाही सामने आई।
वर्तमान में हाईवे पर वाहनों की 24 घंटे आवा गवन चल रहा है वही आपको बता दें कि इसी ब्रिज के नीचे से रेलवे लाइन भी गुजरती है जो की जबलपुर से इटारसी की ओर जाती है ऐसे में बड़ा हादसा होने का खतरा भी बना हुआ है.


