P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशमेघनगर भाजपा मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित, संगठन को बूथ स्तर तक...

मेघनगर भाजपा मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प

मेघनगर मंडल की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई।

झाबुआ /खबर डिजिटल/सुनील डाबी / भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष भानु भूरिया की सहमति एवं मेघनगर मंडल अध्यक्ष रूपसिंह भूरिया की अनुशंसा पर मेघनगर मंडल की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई।

घोषित कार्यकारिणी में सन्नू तानसिंह भूरिया, चंदा बेन कट्ठा, बदीया सहलोत, जगदीश नायक, भाविक बारोट एवं रमेश वसुनिया को मंडल उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।अशोक बसेर एवं ज्योति नटवर बामनिया को महामंत्री बनाया गया है।

मंत्री पद पर गणेश वसुनिया, सावन पारगी, राधा ब्रजवासी, विनोद ‘पिंटू’ बसोड़, मथियास कटारा एवं नवल चारेल को मनोनीत किया गया है। साथ ही राजेश वागरेचा को कोषाध्यक्ष, फारूक शेरानी को कार्यालय मंत्री, सुनील डाबी को मीडिया प्रभारी, अनसिंग बबेरिया को सह मीडिया प्रभारी एवं संदीप रावत को आईटी सेल प्रभारी नियुक्त किया गया है।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष भानु भूरिया ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि “यह कार्यकारिणी केवल पदों का वितरण नहीं, बल्कि संगठन को नई ऊर्जा और दिशा देने का माध्यम है। भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन है, जहाँ प्रत्येक पदाधिकारी की जिम्मेदारी है कि वह अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं और संगठन की विचारधारा को पहुँचाए।”

उन्होंने आगे कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश और प्रदेश में जनकल्याण के ऐतिहासिक कार्य हो रहे हैं। इन उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाना, संगठन को बूथ स्तर पर सशक्त करना और हर कार्यकर्ता को सम्मान देना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। अनुशासन, समर्पण और सेवा भाव ही भाजपा की असली पहचान है।”

भानु भूरिया ने विश्वास व्यक्त किया कि मेघनगर मंडल की नई टीम संगठनात्मक मजबूती के साथ-साथ आगामी चुनावी चुनौतियों के लिए भी पूरी निष्ठा और मेहनत से कार्य करेगी तथा पार्टी को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगी।

मेघनगर मंडल अध्यक्ष रूपसिंह भूरिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि “भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक विचारधारा और सेवा का संकल्प है। नवनियुक्त सभी पदाधिकारी संगठन की रीति-नीति को आत्मसात कर समर्पण भाव से कार्य करें।”

उन्होंने कहा कि “नई कार्यकारिणी बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करेगी और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी व प्रदेश नेतृत्व की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का कार्य करेगी। संगठन में कोई छोटा-बड़ा नहीं होता, हर कार्यकर्ता हमारी ताकत है।”

अंत में उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अनुशासन, एकता और सेवा भावना के साथ कार्य कर मेघनगर मंडल को भाजपा का एक आदर्श मंडल बनाने का आह्वान किया।

नवनियुक्त मीडिया प्रभारी सुनील डाबी ने अपने उद्बोधन में कहा कि “मुझे भारतीय जनता पार्टी जैसे अनुशासित और राष्ट्रसेवा को समर्पित संगठन में यह दायित्व सौंपा गया है, इसके लिए मैं जिला अध्यक्ष श्री भानु भूरिया जी, मंडल अध्यक्ष श्री रूपसिंह भूरिया जी एवं समस्त नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। यह दायित्व मेरे लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है।”

उन्होंने कहा कि “आज के डिजिटल युग में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो गई है। संगठन की नीतियों, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यकर्ताओं की मेहनत को सकारात्मक और सशक्त रूप से जन-जन तक पहुँचाना मेरी प्राथमिकता रहेगी। मैं पूरी निष्ठा, ईमानदारी और सक्रियता के साथ इस जिम्मेदारी का निर्वहन करूँगा।”

सुनील डाबी ने आगे कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश ने हर क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। इन उपलब्धियों को सही तथ्यों के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। मीडिया के माध्यम से संगठन और जनता के बीच सेतु का कार्य किया जाएगा।”

अंत में उन्होंने विश्वास दिलाया कि “मेघनगर मंडल की नई कार्यकारिणी के साथ समन्वय बनाकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की आवाज़ को मंच देने और भाजपा की विचारधारा को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने हेतु सतत प्रयास किए जाएंगे।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट