P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशDewas News : 'शोले' जैसा फिल्मी ड्रामा.. शादी की जिद में मोबाइल...

Dewas News : ‘शोले’ जैसा फिल्मी ड्रामा.. शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती

घंटों मचा रहा हड़कंप

देवास/पवन उपाध्याय/खबर डिजिटल/ “प्यार, जिद और हाई-वोल्टेज ड्रामा! जी हां, देवास के सतवास थाना क्षेत्र के ग्राम धासड़ मे रविवार को कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। रविवार की सुबह जब पूरा गांव जाग ही रहा था, तभी हड़कंप मच गया जब एक 18 साल की युवती गांव के मोबाइल टावर पर जा चढ़ी।

बिल्कुल फिल्मी ड्रामा
नजारा बिल्कुल फिल्मी था, करीब 50 फीट की ऊंचाई पर युवती, और नीचे सांसें थामे खड़े ग्रामीण। करीब दो घंटे तक गांव में अफरा-तफरी मची रही। सूचना मिलते ही पुलिस को फोन किया गया, लेकिन इससे पहले कि वर्दी पहुंचती, गांव वालों ने खुद ही मोर्चा संभाला। आखिर में जब उस युवक को बुलाया गया जिससे युवती शादी करना चाहती थी, तब कहीं जाकर मामला शांत हुआ।

इश्क का जुनून सुरक्षित जमीन पर आया
अधिकतर देखा जाता है कि युवक मोबाइल टॉवर पर चढ़कर युवती से शादी करने की जिद करते हैं, लेकिन अबकी बार नजारा बिल्कुल उलट था, वो गनीमत रही कि कोई अनहोनी नहीं हुई और ‘इश्क का ये जुनून’ सुरक्षित जमीन पर उतर आया।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट