P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशSunday Special News : 'श्री रामेश्वर स्नेक्स' ISBT के पास स्वाद का...

Sunday Special News : ‘श्री रामेश्वर स्नेक्स’ ISBT के पास स्वाद का खजाना… इंदौरी मसालों का भोपाल में जादू

खानपान का उचित स्थान

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ बात अगर इंदौर के स्वाद की हो, तो वो कभी भी भूले से नहीं भूली जाती, और अगर कोई राजधानी भोपाल में इंदौरी नाश्ते का स्वाद ढूंढे तो उसकी मुश्किलें बढ़ना लाजिमी है, लेकिन अब यह मुश्किल आसान हो गई है, और वो भी एमपी नगर के पास स्थित आईएसबीटी और नगर निगम दफ्तर के पास स्थित ‘श्री रामेश्वर स्नेक्स’ के रुप में। जहां मिलता है, मसालेदार और जायकेदार नाश्ता। जिसमें मिलेगी कई तरह की वैरायटिियां।

‘श्री रामेश्वर स्नेक्स’ पर मिलता है जायके का संसार
लजीज नाश्ते के इस स्पॉट पर 10 रुपये में चाय, 15 रुपये में टी लार्ज, 20 रुपये में दूध, 15 रुपये में ब्लैक कॉफी, 20 रुपये में कॉफी, 15 रुपये में लैमन टी, 50 रुपये में कोल्ड कॉफी मिलती है। यहां पर 10 रुपये में समोसा, 10 रुपये में कचोरी, 15 रुपये में ब्रेड पकोड़ा, 10 रुपये में आलू बड़ा, 20 रुपये में समोसा कचोरी विथ चटनी-सेंव, 15 रुपये में इंदौरी पोहा, 10 रुपये प्लेट मूंग के भजिये मिलते हैं। चाट चौपाटी के रुप में 20 रुपये में पानी पुरी प्लेट, 30 रुपये में पपड़ी चाट, 30 रुपये में छोले टिक्की, 30 रुपये में समोसा विथ छोले, 30 रुपये में सेंव पुरी-दही पुरी, 20 रुपये में वड़ा पाव, 10 रुपये प्लेट जलेबी मिल जाएगी।

बैठने की उचित व्यवस्था
‘श्री रामेश्वर स्नेक्स’ पर बैठने और पार्किंग की उचित व्यवस्था है, साथ ही सीसीटीवी कैमरे की निगरानी की व्यवस्था भी की गई है। स्टॉफ को भी ग्राहकों से सौम्य व्यवहार करने का प्रशिक्षण दिया गया है, साथ ही हाइजिन को लेकर भी विशेष ध्यान दिया जाता है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट