Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशभोपालCM Mohan Yadav Jawra Visit: 28 दिसंबर को जावरा आएंगे मुख्यमंत्री, किसानों...

CM Mohan Yadav Jawra Visit: 28 दिसंबर को जावरा आएंगे मुख्यमंत्री, किसानों को भावांतर राशि का करेंगे अंतरण

28 दिसंबर को जावरा आएंगे CM मोहन यादव, किसानों को भावांतर राशि का अंतरण, जनसभा को करेंगे संबोधित

जावरा/ खबर डिजिटल/ मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आगामी 28 दिसंबर रविवार को जावरा आएंगे । मुख्यमंत्री के जावरा आगमन को लेकर राजनीतिक एवं प्रशासनिक तैयारियां जोर-शोर से प्रारंभ हो गई है ।

जावरा विधायक डॉ राजेंद्र पांडेय ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के जावरा दौरा कार्यक्रम की पुष्टि करते हुए कहा है कि जावरा की गौरव मय परंपरा के अनुसार मुख्यमंत्री का शानदार नागरिक सम्मान किया जाएगा.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 28 दिसंबर को जावरा में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से मध्य प्रदेश के किसानों को भावांतर योजना की धन राशि का अंतरण भी करेंगे।

मुख्यमंत्री स्थानीय भगत सिंह शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय प्रांगण में एक विशाल जनसभा को संबोधित भी करेंगे । पुलिस और प्रशासन के अलावा शासन के विभिन्न विभाग मुख्यमंत्री के जावरा आगमन को लेकर अपने-अपने विभाग को अपडेट करने में लगे हैं ।

सूत्रों की खबर है की मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव करीब 27 वर्ष पुरानी जावरा, पिपलोदा, ताल व आलोट तहसील को मिलाकर जावरा को जिला बनाने की जन-जन की मांग को पूरा कर सकते हैं ।

मुख्यमंत्री इसी दिन भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं 8 मर्तबा लोकसभा चुनाव जीत चुके सांसद डॉ लक्ष्मी नारायण पांडेय की ग्राम सुजापुर स्थित जन्मभूमि पर स्थापित डॉ. लक्ष्मीनारायण जी पांडेय की मूर्ति का अनावरण भी करेंगे.

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट