Daily Horoscope Hindi: जानिए क्या कहता है आज का राशिफल; मेष से मीन तक जानें व्यापार, प्रेम, करियर और उपाय..
मेष (Aries)
आपका व्यक्तित्व स्वयं निर्मित है। व्यापार, निवेश और धन संचय के लिए दिन उपयुक्त है। वित्तीय स्थिरता पर ध्यान केंद्रित रहेगा। व्यवसाय में सूझबूझ और आत्मविश्वास से निर्णय लेंगे। जीवनसाथी को उपहार देने का सोच सकते हैं। प्रेम में स्नेहशीलता लाएँ। विलासिता का आनंद लेंगे। गाय को हरी घास खिलाएँ। पेड़-पौधों की देखभाल करें।
शुभ रंग: तोता हरा, हल्का सफेद
वृषभ (Taurus)
अज्ञात कार्य में हाथ डालने से बचें। व्यवसाय और करियर में असीमित संभावनाएँ बनेंगी। ईश्वर की योजना पर विश्वास रखें। पुराने मित्र से संपर्क संभव है। मौजूदा प्रेम रिश्ते में नया रोमांच और चंचलता अनुभव करेंगे। सिंगल व्यक्ति किसी नए रिश्ते की ओर जा सकते हैं। करियर में कोई नया पथ अपना सकते हैं। भाग्य साथ रहेगा। विकलांगों को दान करें। दिनचर्या का ध्यान रखें।
शुभ रंग: हल्का नीला
मिथुन (Gemini)
व्यवसाय और नौकरी में सहकर्मियों का साथ मिलेगा। आज का दिन टीम-वर्क के लिए अच्छा है। आपका भावनात्मक जीवन पूर्ण रूप से संतुलित रहेगा। घर-परिवार में प्रेमपूर्ण और सहयोगी वातावरण रहेगा। प्रेम संबंध स्थायी होंगे। प्रियजनों और मित्रों के साथ सुखद अनुभूति अनुभव करेंगे। व्यवसाय में सामंजस्यपूर्ण कार्य वातावरण रहेगा। सुबह की धूप में कुछ देर बैठें।
शुभ रंग: नारंगी, सुनहरा
कर्क (Cancer)
धन के लिए सकारात्मक संकेत हैं। आपके पास किसी की मदद के लिए पर्याप्त धन हो सकता है अथवा आपको धन की आवश्यकता होगी तो सहायता प्राप्त हो सकती है। निःस्वार्थ भाव से आज दान कर सकते हैं। व्यवसाय में संसाधनों का प्रवाह बढ़ेगा। बोनस या मेंटरशिप से लाभ हो सकता है। प्रेम प्रसंग में पारस्परिक समर्थन रहेगा। आपका भाग्य बदलने के संकेत हैं, इसलिए दयालु बने रहें। गरीब को चावल दान करें।
शुभ रंग: सफेद, क्रीम
सिंह (Leo)
नौकरी या व्यवसाय क्षेत्र में फँसा हुआ महसूस कर सकते हैं। पैसे से अत्यधिक प्रेरित हो सकते हैं, इसलिए संयम रखें। झूठे प्रलोभन देकर कोई फँसा सकता है। किसी व्यक्ति के प्रति विशुद्ध रूप से शारीरिक संबंध के लिए आकर्षण हो सकता है। प्रेम में परस्पर निर्भरता रहेगी। भावनाओं का अभाव महसूस हो सकता है। भले ही आप बाहरी शक्तियों से बँधा हुआ महसूस करें, लेकिन परिस्थितियों को बदलने की सच्ची शक्ति आपके पास है। हनुमान जी की पूजा करें। सरसों का तेल दान करें।
शुभ रंग: गहरा नीला
कन्या (Virgo)
आज का दिन नकारात्मकता से परेशान कर सकता है। कोई ऐसी परिस्थिति, जो आपके लिए हानिकारक है, उसका अंत हो सकता है। शुरुआत में निराशा होगी, परंतु आपके लिए नए चरण की शुरुआत होगी। कोई आपके बारे में दुर्भावनापूर्ण अफवाह फैला सकता है। मानसिक थकावट महसूस होगी। नौकरी या व्यवसाय में विफलता मिले तो घबराएँ नहीं। प्रेम संबंध में कहा-सुनी से बचें। जीवनसाथी के साथ किसी भी बहस को टाल दें। आहार में गुड़ शामिल करें। बरगद के पेड़ को पानी दें। सूर्य को जल अर्पित करें।
शुभ रंग: पीला, केसरिया
तुला (Libra)
आर्थिक समृद्धि के संकेत हैं। भौतिक स्थिरता रहेगी। करियर में उन्नति हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नौकरी और निवेश में अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है। नया करियर आरंभ हो सकता है। व्यवसाय में पदोन्नति के संकेत हैं। प्रेम रिश्ते में स्थिर, सुरक्षित और नई शुरुआत हो सकती है। स्वास्थ्य सुधार हेतु ठोस कदम उठा सकते हैं। तांबे के बर्तन का पानी पिएँ। मसूर दाल दान करें।
शुभ रंग: गहरा लाल, नारंगी
वृश्चिक (Scorpio)
आपका व्यक्तित्व बुद्धिमान, ईमानदार और तर्कसंगत रहेगा। किसी स्त्री से बहस की संभावना है। व्यवसाय में निष्पक्ष और रणनीतिक निर्णय लेंगे। प्रेम रिश्तों के प्रति सतर्क और परिपक्व दृष्टिकोण अपनाएँगे। आपकी तीक्ष्ण बुद्धि और न्यायसंगत विचारधारा के कारण कोई आपसे उलझने की कोशिश नहीं करेगा। परिवार की किसी बुजुर्ग स्त्री के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है। जीवनसाथी के साथ संयमपूर्ण व्यवहार करें। भगवान शिव की पूजा करें। व्यसन से बचें।
शुभ रंग: भूरा, स्मोकी ग्रे
मकर (Capricorn)
व्यवसाय और करियर में स्थिरता रहेगी। वित्तीय योजनाओं में सफलतापूर्वक नेतृत्व करेंगे। नौकरी की समस्याओं में रणनीतिक कार्यवाही अपनाएँगे। पारिवारिक समस्याओं में तार्किक दृष्टिकोण रखें। कड़ी मेहनत से बॉस आपकी प्रशंसा कर सकते हैं। प्रेम जीवन में भावनाओं की बजाय संतुलन और स्थिरता रहेगी। प्रियजनों की जिम्मेदारी आप पूरी करेंगे, जिसे आप सफलतापूर्वक निभाएँगे। लाल रंग की वस्तुएँ दान करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग: लाल, बैंगनी
धनु (Sagittarius)
व्यवसायिक निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। पूर्ण सत्य आप अभी नहीं देख पा रहे हैं। किसी दो विकल्पों में चुनाव करना पड़ सकता है। व्यवसाय, नौकरी या प्रेम संबंध में दो विकल्पों को लेकर भ्रम रह सकता है। अभी तथ्यों को स्पष्ट रूप से नहीं जान पा रहे हैं, इसलिए मन से डर निकाल दें। सत्य स्वयं सामने आएगा। यह भी संकेत है कि आप कठिन सत्य देखना नहीं चाहते। भगवान शिव को दूध अर्पित करें। मानसिक शांति मिलेगी। चावल दान करें।
शुभ रंग: ऑफ-व्हाइट, सिल्वर
कुंभ (Aquarius)
करियर और व्यवसाय में नए आरंभ और नए अवसरों के संकेत हैं। आप आज अध्ययनशील रहेंगे। कुछ नया सीखने के प्रति उत्सुक रह सकते हैं। अपने कौशल विकास के लिए कदम उठाएँगे। नौकरी में नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। पदोन्नति हो सकती है। प्रेमी के साथ स्नेहशील व्यवहार रहेगा। दोनों साथ मिलकर कुछ नया शुरू करने के लिए रुचि साझा कर सकते हैं। उद्यम की शुरुआत के संबंध में अच्छी खबर आ सकती है। माता का आदर करें। दूध दान करें।
शुभ रंग: सफेदा, सौम्य नीला
मीन (Pisces)
व्यवसाय या नौकरी के संबंध में किसी पुरानी शैली का अंत करके नई शुरुआत करेंगे। जो उपयोगी नहीं है, उन आदतों को छोड़ने का मन बना सकते हैं। यह आपके विकास के लिए आवश्यक है। जीवन में बड़े बदलाव के संकेत हैं। नौकरी हो या रिश्ता, जो आपके लिए सही नहीं है, उसे समाप्त करके नए चरण की शुरुआत करने का निर्णय ले सकते हैं। प्रेम जीवन में परिवर्तनकारी बदलाव आ सकते हैं। लाल रंग के इस्तेमाल से बचें। घर में सूर्य की रोशनी आने दें।
शुभ रंग: हरा, नीला


